1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फिर हिली ताइवान की धरती, 6.1 तीव्रता के साथ आया भूकंप, एक महीने से लगातार महसूस हो रहे झटके

फिर हिली ताइवान की धरती, 6.1 तीव्रता के साथ आया भूकंप, एक महीने से लगातार महसूस हो रहे झटके

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 27, 2024 07:01 am IST,  Updated : Apr 27, 2024 07:52 am IST

ताइवान में एक महीने के अंदर 1000 से ज्यादा झटके महसूस किए गए हैं। इसी महीने की शुरुआत में यहां 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण 17 लोगों की मौत हुई थी।

File Photo- India TV Hindi
File Photo Image Source : FILE PHOTO

ताइवान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मैग्नीट्यूड मापी गई है। इस महीने यह ताइवान में दूसरा बड़ा भूकंप है। इससे पहले महीने की शुरुआत में यहां 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र देश के पूर्वी हिस्से में था। शनिवार को इस भूकंप ने हाउलिन को हिला कर रख दिया। ताइवान की राजधानी ताइपे में भी इमारतें हिलती हुई दिखीं। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 24.9 किलोमीटर अंदर था। शुरुआत में किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है। 

एक महीने में 1000 से ज्यादा झटके

ताइवान में एक महीने के अंदर एक हजार से ज्यादा झटके महसूस किए जा चुके हैं। इसी महीने की शुरुआत में यहां 7.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया था, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से ताइवान की धरती लगातार हिल रही है। शनिवार के दिन भी यहां 30 मिनट के अंतराल में दो झटके महसूस किए गए। इनमें से एक की तीव्रता 6.1 थी और दूसरे की तीव्रता 5.8 थी। दोनों भूकंप का केंद्र लगभग समान था, लेकिन दूसरे भूंकप के केंद्र की गहराई धरती की सतह से 18.9 किलोमीटर अंदर थी। 

ताइवान में क्यों ज्यादा आते हैं भूकंप

धरती के अंदर कई तरह की परते हैं और नीचें प्लेट हैं, जिनके आपस में टकराने पर भूंकप आते हैं। ताइवान दो प्लेटों के बीच में स्थित हैं। ऐसे में जब भी वह दो प्लेट टकराती हैं, तब ताइवान में भूकंप आते हैं। 1999 में यहां भूकंप की वजह से 2000 लोगों की जान गई थी। वहीं, 2016 में भी 100 लोग भूकंप के कारण मारे गए थे। 

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर का बड़ा बयान, जानें किसके लिए कहा कि एकजुट हो देश तो हरा सकते हैं

भारत ने तत्काल संयुक्त राष्ट्र में सुधार की मांग को बताया जरूरी, कहा-ऐसा किए बिना नहीं होगा महासभा का उद्धार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश