आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स ठोकने वाले बल्लेबाज, केवल 2 के नाम 300 से अधिक
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स ठोकने वाले बल्लेबाज, केवल 2 के नाम 300 से अधिक
आईपीएल का नया सीजन शुरू होने वाला है। बीसीसीआई ने पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। टीमों ने भी अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच आपके लिए हम कुछ खास रिकॉर्ड लेकर आए हैं, जो आईपीएल के बारे में हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स किसने लगाए हैं।
Published : Mar 12, 2026 06:37 pm IST, Updated : Mar 12, 2026 06:37 pm IST
1/6Image Source : afp
आईपीएल का नया सीजन शुरू होने वाला है। बीसीसीआई ने पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। टीमों ने भी अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच आपके लिए हम कुछ खास रिकॉर्ड लेकर आए हैं, जो आईपीएल के बारे में हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स किसने लगाए हैं। केवल दो ही बल्लेबाज 300 का आंकड़ा पार कर पाए हैं।
2/6Image Source : afp
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है। उन्होंने 142 मैच खेलकर 357 छक्के लगाए हैं। उनके रिकॉर्ड हाल फिलहाल तो टूटते हुए नजर नहीं आ रहा है। ये हाल तब है, जब क्रिस गेल काफी पहले ही आईपीएल खेलना छोड़ चुके हैं। देखना काफी दिलचस्प होगा कि गेल का रिकॉर्ड आखिर कौन तोड़ता है। फिलहाल रोहित शर्मा उनके सबसे करीब हैं।
3/6Image Source : ap
रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल में 272 मैच खेलकर अब तक 302 सिक्स लगाए हैं। रोहित और गेल ही दो ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 300 से अधिक सिक्स लगाए हैं। रोहित शर्मा इस बार भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। वे पांच बार अपनी कप्तानी में टीम को खिताब जिता चुके हैं। इस बार वे हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे।
4/6Image Source : pti
विराट कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं। विराट कोहली ने अब तक आईपीएल के 267 मैच खेले हैं और इस दौरान वे 291 सिक्स लगा चुके हैं। उनके पास मौका है कि वे इस बार 300 वाले क्लब में अपनी जगह पक्की करें। कोहली इस बार भी रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी के लिए खेलेंगे। वे टीम के लिए आईपीएल में ओपनिंग करते हैं। देखना होगा कि वे अपने 300 सिक्स कब तक पूरे कर पाते हैं।
5/6Image Source : pti
एमएस धोनी लिस्ट में नंबर 4 पर हैं। धोनी ने आईपीएल में अब तक 278 मैच खेलकर 264 सिक्स लगाए हैं। वे भी इस बार कप्तान नहीं हैं, लेकिन सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड की कप्तानी में खेलेंगे। टीम के लिए पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं गए हैं, इस बार टीम कैसा खेल दिखाती है, ये देखना अहम होगा।
6/6Image Source : afp
एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 184 मैच खेलकर 251 सिक्स लगाए हैं। हालांकि अब वे इससे रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। वे आईपीएल इतिहास के सबसे मशहूर विदेशी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। कई साल तक वे आरसीबी के लिए खेले।