अक्टूबर के शुरुआत में शनि देव करेंगे नक्षत्र गोचर, इन 5 राशियों की होगी मौज!
अक्टूबर के शुरुआत में शनि देव करेंगे नक्षत्र गोचर, इन 5 राशियों की होगी मौज!
अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही शनि देव अपने नक्षत्र में बदलाव करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 5 विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए शनि नक्षत्र गोचक लाभकारी रहेगा।
Published : Sep 28, 2026 07:55 pm IST, Updated : Sep 28, 2026 07:55 pm IST
1/7Image Source : INDIA TV
जब भी शनि देव राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। 9 अक्टूबर 2026 को शनि देव उत्तर भाद्रपद में प्रवेश करेंगे और 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में गोचर करते रहेंगे।
2/7Image Source : INDIA TV
ज्योतिषों के अनुसार, शनि देव का यह नक्षत्र गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी माने जाते हैं। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा इसके साथ ही करियर में भी तरक्की मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि वो 5 सौभाग्यशाली राशियां कौनसी हैं।
3/7Image Source : INDIA TV
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि देव का नक्षत्र गोचर नए अवसर लेकर आएगा। करियर में सफलता मिल सकती है। अचानक से धन का लाभ मिल सकता है। छात्रों को मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा।
4/7Image Source : INDIA TV
शनि नक्षत्र गोचर मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। इन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा और पैसों से जुड़ी सभी दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी। रुके हुए कार्य भी पूरे हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन और आय में वृद्धि का भी योग बन रहा है।
5/7Image Source : INDIA TV
शनि देव की कृपा से कन्या राशि वालों के सभी बिगड़े काम पूरे होंगे। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिसमें आगे चलकर अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत का भी साथ मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी।
6/7Image Source : INDIA TV
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घर-परिवार का साथ मिलने से सभी काम जल्दी पूरे हो जाएंगे।
7/7Image Source : INDIA TV
मकर राशि के स्वामी शनि देव है। ऐसे में शनि का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ दिलाएगा। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।