फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट से घर की छत गिर गई। करीब आधा दर्जन लोग मलबे में दब गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा काफी भीषण था। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक मलवा थाना क्षेत्र के एक घर में खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। अचानक गैसे सिलेंडर फटने से तेज आवाज हुई और इलाके में हड़कंप मच गया। चारों और चीख पुकार मच गई। सिलेंडर ब्लास्ट इतना जबर्दस्त था कि जिस घर में ब्लास्ट हुआ वह पूरी तरह से जमींदोज हो गया था। पूरी बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए और घर के अंदर रह रहे लोग मलबे में दब गए।
बताया जा रहा है कि इस घटना में दो मंजिला बिल्डिंग गैस सिलेंडर फटने से उड़ी है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के 4 से 5 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए । अभी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिले के डीएम और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।
खबर अपडेट हो रही है