फैशन की दुनिया में छाया कॉर्सेट ब्लाउज, इन ट्रेंडी डिजाइन्स से अपने लुक को बनाएं खास
फैशन की दुनिया में छाया कॉर्सेट ब्लाउज, इन ट्रेंडी डिजाइन्स से अपने लुक को बनाएं खास
अगर आप इंडो-वेस्टर्न लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप अपनी वार्डरोब में कॉर्सेट ब्लाउज को ज़रूर शामिल करें। जानें इन दिनों किस तरह के डिजाइन्स ट्रेंड में हैं।
Published : Sep 28, 2026 04:45 pm IST, Updated : Sep 28, 2026 04:45 pm IST
1/6Image Source : MANISH MALHOTRA
इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर कोर्सेट ब्लाउज का खुमार छाया हुआ है। कॉर्सेट ब्लाउज का स्ट्रक्चर्ड डिजाइन साड़ियों से लेकर लहंगे और गाउन सभी के साथ खूब फबता है। अगर आप भी इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती हैं और अपने लुक में थोड़ा ट्विस्ट और ग्लैमर ऐड करना चाहती हैं, तो कॉर्सेट ब्लाउज के इन ट्रेंडी डिजाइन्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
2/6Image Source : MANISH MALHOTRA
मल्टी-कलर एम्ब्रॉयडरी कॉर्सेट: मल्टी-कलर एम्ब्रॉयडरी कॉर्सेट दिखने में बेहद अलहदा लगता है। इसकी ख़ास बात यह है कि आप इसे किसी भी सिंपल और प्लेन साड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं। कटरीना काफी ने बस्टियर स्टाइल फिटेड कट फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला यह हैवी ब्लाउज़ फ़्यूशिया पिंक टिशू साड़ी साड़ी के साथ पेयर किया है।
3/6Image Source : MANISH MALHOTRA
स्ट्रैपलेस वेलवेट कॉर्सेट: कियारा आडवाणी ने ब्राउन साड़ी के साथ स्ट्रैपलेस स्टाइल वेलवेट कॉर्सेट पहना है जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन बना है। इस ब्लाउज़ में आगे की तरफ कॉर्सेट जैसी वर्टिकल सीम लाइन्स डिज़ाइन दी गई है। आजकल इस तरह का कॉर्सेट भी खूब चलन में हैं। बोल्ड फ्यूजन लुक के लिए इस तरह का डिज़ाइन परफेक्ट है
4/6Image Source : MANISH MALHOTRA
स्ट्रैपलेस पेपलम कॉर्सेट कट: अगर आप किसी पार्टी या किसी वेडिंग फंक्शन की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना चाहती हैं तो स्ट्रैपलेस पेपलम स्टाइल कॉर्सेट कट पहन सकती हैं। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई गोल्ड-ब्रॉन्ज़ कॉर्सेट गाउन में नोरा फतेही ग्लैमरस लग रही हैं। इस कॉर्सेट पर स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है साथ ही मिरर और ज़रदोज़ी का काम किया गया है। यह एक लॉन्गलाइन कॉर्सेट टॉप है जो कमर से नीचे की ओर पेपलम स्टाइल में बाहर की तरफ फैलता है।
5/6Image Source : MANISH MALHOTRA
एसिमेट्रिकल कॉर्सेट: खुशी कपूर रेड ड्रेप्ड साड़ी के साथ मैचिंग कॉर्सेट पहना है। यह एसिमेट्रिकल कॉर्सेट है जिसमें एक तरफ स्लीवलेस स्ट्रैप और दूसरी तरफ चौड़ा ड्रैप्ड शोल्डर डिज़ाइन है। यह एक लॉन्गलाइन फिटेड ब्लाउज़ है, जिसमें नीचे की तरफ वी-शेप कट दिया गया है।
6/6Image Source : MANISH MALHOTRA
पूजा हेगड़े ने लेस और स्टोनवर्क वाला कॉर्सेट पहना है। पूरे ब्लाउज़ पर सीक्विन्स और क्रिस्टल एम्ब्रॉयडरी की गई है, साथ ही बॉडर पर लटकते हुए बीडेड लगे हैं। अगर आप किसी इंडो वेस्ट्रन की तलाश में यहीं तो स्टोनवर्क वाला कॉर्सेट का भी चुनाव कर सकती हैं।