पेट की इन बीमारियों में फायदेमंद है एलोवेरा, जान लें कैसे इस्तेमाल करना चाहिए?
पेट की इन बीमारियों में फायदेमंद है एलोवेरा, जान लें कैसे इस्तेमाल करना चाहिए?
आयुर्वेद में एलोवेरा को पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। आचार्य बाल कृष्ण ने बताया कि घृतकुमारी का उपयोग पेट की कौन-कौन सी बीमारियों में किया जा सकता है। इसके फायदे क्या हैं?
Published : Sep 28, 2026 03:09 pm IST, Updated : Sep 28, 2026 03:09 pm IST
1/5Image Source : Magnific
एलोवेरा के औषधीय गुण से पेट की बीमारियों में बहुत फायदा मिलता है। एलोवेरा का गूदा पेट के ऊपर बांधने से पेट की गांठ बैठ सकती है। इससे आंतों में जमा हुआ मल भी आराम से बाहर निकल जाता है।
2/5Image Source : Magnific
एलोवेरा की 10-20 ग्राम जड़ को उबालने बाद इसे छान लें और इसमें भुनी हुई हींग मिला लें। इस तरह तैयार एलोवेरा जूस को पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है।
3/5Image Source : Magnific
एलोवेरा के 6 ग्राम गूदा को अगर बराबर मात्रा में गाय का घी, करीब 1 ग्राम हरड़ चूर्ण और 1 ग्राम सेंधा नमक मिला लें और इसका सुबह-शाम सेवन करें तो वात से होने वाली गैस की समस्या ठीक होती है।
4/5Image Source : Magnific
गाय के घी में अगर आप 5-6 ग्राम एलोवेरा का गूदा और उसमें त्रिकटु सोंठ, मरिच पिप्प्ली, हरड़ और सेंधा नमक मिलाकर खाते हैं तो इससे गैस की समस्या में फायदा मिलता है।
5/5Image Source : Magnific
रोजाना सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से पेट की जमा चर्बी कम होती है। इससे मोटापा कम होता है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं।