1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'ये है गठबंधन', बस इतना कहते ही शहजाद पूनावाला पर हुआ अटैक, फाड़े कपड़े, बचाव में आगे आईं स्वरा भास्कर

'ये है गठबंधन', बस इतना कहते ही शहजाद पूनावाला पर हुआ अटैक, फाड़े कपड़े, बचाव में आगे आईं स्वरा भास्कर

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 28, 2026 02:31 pm IST,  Updated : Sep 28, 2026 02:31 pm IST

‘राइज एंड फॉल 2’ में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। कथित झड़प में शहजाद के कपड़े फट गए और सिवेत के खिलाफ कार्रवाई की खबर सामने आई।

shehzaad poonawala- India TV Hindi
शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई। Image Source : PRIME VIDEO

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की शुरुआत हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन शो में विवादों का दौर शुरू हो गया है। शो के शुरुआती एपिसोड में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच हुई तीखी बहस ने उस वक्त गंभीर रूप ले लिया, जब मामला कथित तौर पर हाथापाई तक पहुंच गया। सामने आए प्रोमो में सिवेत को गुस्से में शहजाद की तरफ बढ़ते और स्वरा भास्कर को दोनों के बीच आते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद सिवेत के शो से बाहर होने की खबरें भी सामने आईं।

‘अल्टीमेट रूलर’ टास्क से शुरू हुआ विवाद

दरअसल शो में सभी कंटेस्टेंट्स के सामने ‘अल्टीमेट रूलर’ बनने की चुनौती रखी गई थी। इस भूमिका में चुने जाने वाले कंटेस्टेंट को घर के कई अहम फैसले लेने का अधिकार मिलना था और पहले हफ्ते में ‘फॉल’ से सुरक्षा भी मिलनी थी। इसी प्रक्रिया के दौरान कंटेस्टेंट्स से एक ऐसे रूलर का नाम पूछा गया, जिसे वे इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त नहीं मानते। इस दौरान सिवेत का नाम भी सामने आया। शहजाद पूनावाला ने सिवेत को लेकर उनके व्यवहार और गेम खेलने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने सिवेत के एग्रेशन और कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी नजदीकी को लेकर आपत्ति जताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहजाद का कहना था कि सिवेत एक तरफ कुछ लोगों के खिलाफ अपना रुख दिखाते हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के साथ नजर आते हैं।

यहां देखें वीडियो

स्वरा भास्कर को लेकर भी हुई बहस

विवाद के दौरान स्वरा भास्कर का नाम भी चर्चा में आया। शहजाद ने सिवेत पर स्वरा के साथ गठजोड़ करने का आरोप लगाया और उनके फैसलों को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। पहले से मौजूद मतभेदों ने माहौल को और गरमा दिया। शो में सिवेट ने पहले स्वरा से दूरी बनाए रखने की बात कही थी। वहीं बाद में गेम के दौरान दोनों के साथ नजर आने को लेकर शहजाद ने सवाल उठाया। यही बात बहस का एक अहम मुद्दा बन गई।

बहस के बाद कथित तौर पर हुई हाथापाई

मामला तब और बढ़ गया जब सिवेत गुस्से में शहजाद की तरफ तेजी से बढ़े। प्रोमो में स्वरा भास्कर को उन्हें रोकते हुए देखा जा सकता है और वह सिवेत से शहजाद को नहीं मारने के लिए कहती नजर आती हैं। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक झड़प होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान शहजाद नीचे गिर गए और उनके कपड़े भी फट गए। हालांकि वायरल प्रोमो में घटना का पूरा हिस्सा नहीं दिखाया गया है, इसलिए पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि के लिए प्रसारित एपिसोड को देखना जरूरी है।

सिवेट के शो से बाहर होने की खबर

घटना के बाद सिवेत तोमर के शो से बाहर होने की रिपोर्ट सामने आई। ‘राइज एंड फॉल 2’ के नियमों के तहत शारीरिक हिंसा को लेकर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि शुरुआती प्रोमो के समय यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं था कि सिवेट को आधिकारिक तौर पर बाहर किया गया है या नहीं, बाद की रिपोर्टों में उनके एविक्शन की जानकारी सामने आई। वहीं घर के कुछ सदस्यों ने इस फैसले पर सवाल भी उठाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण पटेल ने यह मुद्दा उठाया कि अगर सिवेत को बाहर किया जा रहा है तो शहजाद की कथित उकसाने वाली टिप्पणियों पर भी विचार होना चाहिए। दूसरी तरफ शहजाद की ओर से घटना के दौरान उनके व्यवहार को लेकर भी चर्चा होती रही।

यहां देखें वीडियो

शो में पहले से चल रहा था शहजाद-स्वरा विवाद

सिवेत और शहजाद की भिड़ंत से पहले ही शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच तनाव देखने को मिल रहा था। दोनों ने शो में एक-दूसरे के विचारों और व्यवहार को लेकर तीखी टिप्पणियां की हैं। हालिया एपिसोड में भी दोनों के बीच राजनीतिक और निजी मुद्दों को लेकर बहस हुई। इस पूरे विवाद के बीच अब दर्शकों की नजर शो के आगे के एपिसोड पर है। ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं और शो की मेजबानी वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कंटेस्टेंट्स को ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ के रूप में बांटा गया है, जिससे सत्ता और रणनीति का खेल लगातार बदलता रहता है।

ये भी पढ़ें: ओरी ने की शादी, किसे बनाया लाइफ पार्टनर? वेडिंग वेन्यू से रोते हुए सामने आया वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।