वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट ने पूरे किए 15 हजार रन
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट ने पूरे किए 15 हजार रन
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में 15 हजार से अधिक रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं।
Published : Sep 28, 2026 12:12 pm IST, Updated : Sep 28, 2026 12:12 pm IST
1/5Image Source : AFP
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। तेंदुलकर ने अपने करियर में 463 वनडे मैचों की 463 पारियों में 18426 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 49 शतक और 56 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। सचिन के बल्ले से ये सभी रन 44.83 के औसत और 86.23 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 200 रन का है।
2/5Image Source : PTI
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 15 हजार वनडे रन पूरे किए। ODI में वह अब तक 315 मैचों की 303 पारियों में 15080 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 59.13 और स्ट्राइक रेट 94.30 का रहा है। वह 55 शतक और 79 अर्धशतक लगा चुके हैं।
3/5Image Source : PTI
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 404 मैचों की 380 पारियों में 41.98 के औसत से 14234 रन बनाए हैं। इस दौरान 25 शतक और 93 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 78.86 का रहा। उनका हाईएस्ट स्कोर 169 रन का रहा है।
4/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। पोंटिंग ने अपने करियर में 375 वनडे मैच खेले थे और इस दौरान वह 365 पारियों में 42.03 के औसत से 13704 रन बनाए थे। वनडे में पोंटिंग 30 शतक और 82 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।
5/5Image Source : AFP
श्रीलंका के ही सनथ जयसूर्या सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर है। उन्होंने अपने करियर में 445 वनडे मैचों की 433 पारियों में 13430 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 91.20 का रहा और 32.36 की औसत से उन्होंने बल्लेबाजी की। उन्होंने 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं।