अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही शुक्र हो जाएंगे वक्री, गलती से भी न करें ये 3 काम फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही शुक्र हो जाएंगे वक्री, गलती से भी न करें ये 3 काम फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
शुक्र ग्रह 3 अक्टूबर से वक्री गति शुरू कर देंगे। शुक्र की वक्री के दौरान कुछ कार्य करने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है, आइए जानते हैं इन कार्यों के बारे में।
Published : Sep 28, 2026 06:25 am IST, Updated : Sep 28, 2026 06:25 am IST
1/4Image Source : Magnific
शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में सौंदर्य, रोमांस, प्रेम, भौतिक सुख आदि का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए इनकी स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर देखने को मिलता है। 3 अक्टूबर को यही शुक्र ग्रह वक्री गति शुरू कर देंगे और 42 दिनों तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे इस दौरान क्या कार्य करने से आपको बचना चाहिए, आइए जानते हैं।
2/4Image Source : Magnific
शुक्र को विवाह, प्रेम और रोमांस का कारक ग्रह माना जाता है इसलिए शुक्र के वक्री के दौरान गलती से भी सगाई, शादी या किसी प्रेम संबंध की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। शुक्र वक्री में इन कार्यों को करने से संबंधों में खटास आ सकती है।
3/4Image Source : Magnific
शुक्र की वक्री गति के दौरान नया काम शुरू न करें और निवेश करने से भी बचें। शुक्र भौतिक सुखों के कारक भी हैं ऐसे में शुक्र वक्री के दौरान शुरू किए गए काम से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
4/4Image Source : magnific
शुक्र वक्री के दौरान नई चीजों की खरीदारी करने से भी बचना चाहिए। खासकर ऐसी चीजें जो कीमती हों और सौंदर्य बढ़ाने में जिनका इस्तेमाल किया जाता हो।