1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 28 सितंबर 2026 का राशिफल: मिथुन-तुला के लिए लाभदायक रह सकता है दिन, कुंभ सहित 3 राशियां सेहत का रखें ख्याल

28 सितंबर 2026 का राशिफल: मिथुन-तुला के लिए लाभदायक रह सकता है दिन, कुंभ सहित 3 राशियां सेहत का रखें ख्याल

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 28, 2026 06:20 am IST,  Updated : Sep 28, 2026 06:20 am IST

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। यहां पढ़िए आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। आज अशून्य शयन द्वितीया का व्रत भी है। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? जानिए आज के राशिफल से।  

मेष राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन राहत भरा रहेगा और वे नया शेड्यूल बनाने का विचार कर सकते हैं। फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करें। पैसों के मामलों में लोगों पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान बना सकते हैं। यदि आपको कोई समस्या है, तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जाएंगे।

  • शुभ रंग: गुलाबी
  • शुभ अंक: 6

वृष राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार सभी काम पूरे होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। किसी मित्र की गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 3

मिथुन राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई कार्यक्रम होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किए गए ज़्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग: मैजेंटा 
  • शुभ अंक: 6

कर्क राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका पूरा ध्यान काम को पूरा करने में लगा रहेगा। किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है; विरोधी पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित हो सकता है। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होंगी। इस राशि की जो महिलाएं अपना स्वयं का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग: नीला 
  • शुभ अंक: 5

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्यों की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे, इसके लिए आपको संतुलित आहार लेना चाहिए। आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आने से नए मित्र बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको भी लाभ होगा।

  • शुभ रंग: ग्रे
  • शुभ अंक: 4

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। आज माता-पिता से किसी काम के लिए ली गई सलाह कारगर साबित होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापारी वर्ग आज कोई ज़रूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी पुराने ऋण से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपकी चिंता समाप्त होगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। सिरदर्द की समस्या से आज राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

  • शुभ रंग: सिल्वर
  • शुभ अंक: 9

तुला राशि 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेगा। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लेखक आज कोई नई कहानी लिख सकते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग कला (Art) से जुड़े हैं, उनकी कलाकृति को लोग बहुत पसंद करेंगे।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाएं; आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज विशेष लाभ होगा। आपकी मेहनत और लगन देखकर आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीज़ें खाने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने से मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग: बैंगनी
  • शुभ अंक: 7

धनु राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे; साथ ही जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की योजना बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। जीवन में माता-पिता का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। स्वास्थ्या का आपको आज ख्याल रखना चाहिए। 

  • शुभ रंग: हरा 
  • शुभ अंक: 2

मकर राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है; साथ ही किसी अच्छे रेस्तरां में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल एस्टेट का बिजनेस कर रहे हैं, वे नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं।

  • शुभ रंग: लाल 
  • शुभ अंक: 2

कुंभ राशि 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ी उलझन में रह सकते हैं। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी जाने का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं, जहाँ बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में ज़रूर मिलेगा। मार्केट में लॉन्च नई कार खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलों में किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। 

  • शुभ रंग: केसरिया
  • शुभ अंक: 7

मीन राशि

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे विचार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। घर पर फ्लावर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कॉन्ट्रैक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस में फायदा करा सकता है। लवमेट आज मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है।

  • शुभ रंग: मैरून 
  • शुभ अंक: 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

क्या आपकी हथेली में भी मौजूद है शिवयोग? जानें किन चिह्नों को माना जाता है इस योग का प्रतीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।