Saturday, February 14, 2026
Advertisement

वृश्चिक राशि

October 23 – November 22

इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके पांचवे स्थान पर रहेंगे। वर्ष प्रारंभ में वक्रीगत गुरु आपके जन्मपत्रिका के आठवें स्थान पर रहेंगे और 11 मार्च को मार्गी होगे और मार्गी गति से गोचर करते हुए 1 जून की देर रात 1 बजकर 49 मिनट पर यानि 2 जून को नवें स्थान पर गोचर करने लगेंगे और 31 अक्टूबर को गुरु सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। वर्ष 2026 के शुरुआत में राहु आपके चौथे स्थान पर रहेंगे और 5 दिसंबर को तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। वहीं नव वर्ष के प्रारंभ में केतु आपके नवें स्थान पर गोचर कर रहे होंगे और 5 दिसंबर को जन्म पत्रिका के आठवें स्थान पर गोचर करने लगेंगे।

वृश्चिक करियर राशिफल 2026

यह वर्ष आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर आप प्राइवेट जॉब में है तो आपको नये मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहेगा। इस वर्ष में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है । साल के मध्य तक आपको एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे कार्यों की वजह से पद्दोन्नति के अवसर मिलेंगे। इस समय आप अपने काम में कुछ नए विचार भी लायेंगे।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल 2026

इस साल आपको धन के मामलों में पहले से रणनीति बनाकर रखनी पड़ेगी। नये कारोबार की शुरुआत करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति चेक कर लें, तो ठीक रहेगा। इस वर्ष में आप अपने कार्यस्थल और अपने बिज़नेस से जुड़े मामलों में सोच विचार करके ही फैसला लें। अगर आप सरकारी नौकरी करते है तो इस साल मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिलेगा। इस वर्ष आपका व्यापार दूसरे शहरों में भी फैलेगा।

वृश्चिक प्रेम और विवाह राशिफल 2026

साल 2026 में आपके दांपत्य रिश्तें में मजबूती बनी रहेगी। इस दौरान आप थोड़े जज्बाती हो सकते हैं। रिश्तों में अपने जज़्बातों को काबू में रखने की जरूरत है। पहले से चली आ रही अनबन दूर होंगी। जीवन में बच्चों की मौजूदगी से घर की खुशियां बढ़ेंगी और पारिवारिक माहौल भी बेहतर बना रहेगा। साथ ही आपके रिश्ते को नये आयाम मिलेंगे।

वृश्चिक शिक्षा राशिफल 2025

शिक्षा के लिहाज से यह साल ठीक रहने वाला है। उच्च शिक्षा पाने के लिए सिर्फ थोड़ा सा प्रयास करना होगा । शिक्षा की दृष्टि से देखें तो इस साल पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। अच्छे परिणाम के लिए अपने से बड़ों का सहयोग लेने से बिल्कुल न हिचकें। इस साल प्रतियोगी परीक्षाओं में अटेम्पट जरूर करें। शोध क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए यह साल शानदार रहने वाला है।

वृश्चिक हेल्थ राशिफल 2025

हेल्थ संबंधी मामलों में ये साल आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको कोई पुरानी हेल्थ संबंधी समस्या जैसे आपके घुटनों में दर्द, पेट दर्द यदि से सावधान रहने की जरूरत है। इस वर्ष आप ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपका हेल्थ बिगड़ सकता है। फास्ट फ़ूड खाना कम करें, ज्यादा तला हुआ खाना खाने से बचें। साथ ही समय-समय पर हेल्थ संबंधी चेकअप कराते रहें।

वृश्चिक राशिफल का सार

कुल मिलाकर आने वाला नया वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। साल 2026 वैवाहिक और हेल्थ कि दृष्टि से भी अच्छा रहने वाला है। वहीं छात्रों के लिए नया साल शानदार साबित होगा।

राशिफल की अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement