1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भारतीय लोगों के लिए बेस्ट हैं ये बैलेंस्ड मील ऑप्शन, डॉक्टर ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह

भारतीय लोगों के लिए बेस्ट हैं ये बैलेंस्ड मील ऑप्शन, डॉक्टर ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 27, 2026 05:21 pm IST,  Updated : Oct 27, 2026 05:22 pm IST

अगर आप अपने शरीर को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन बैलेंस्ड मील ऑप्शन को ज़रूर शामिल करें

हेल्दी मील ऑप्शन- India TV Hindi
हेल्दी मील ऑप्शन Image Source : UNSPLASH

अगर आप अपने शरीर को मजबूत और अंदर से हेल्दी रखना चाहते हैं तो ज़रूरी है कि आपके मील में किसी भी पोषक तत्व की कमी न हो। डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि भारतीय खानपान में ऐसे कई विकल्प हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत पूरी करने में मदद मिल सकती है। तो आइए जानते हैं बैलेंस्ड मील के लिए बेहतरीन ऑप्शन कौन से हैं?

डाइट में शामिल करें ये बैलेंस्ड मील ऑप्शन

  • एक बाउल स्प्राउट्स: अगर आप अपना वजन हेल्दी तरीके से कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में स्प्राउट्स को ज़रूर शामिल करें। आप स्प्राउट्स को पनीर, सोया और कई हरी सब्जियों के साथ मिलाकर उसका सेवन करें। पनीर और स्प्राउट्स में प्रोटीन उच्च मात्रा में होते हैं, वहीँ हरी सब्जियों में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। साथ ही स्प्राउट्स में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे बिना वजन बढ़ाए शरीर को भरपूर पोषण मिल जाता है।

  • सोया पुलाव: डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं किआप अपनी डाइट में सोया पुलाव को भी शामिल कर सकते हैं। सोया पुलाव प्रोटीन और फाइबर का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जहां सोया से आपको प्रोटीन मिलता है वहीं इसमें इस्तेमाल की गयी हरी सब्जियों से फाइबर की पूर्ति होती है। 

  • पालक पनीर: आप अपने मील को बैलंस्ड और पौष्टिक से भरपूर रखने के लिए पालक पनीर को भी शामिल करें। पनीर से आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखता है। वहीं, पालक में आयरन और कई विटामिनहोते हैं, जो खून की कमी दूर करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं।

  • अंडा पराठा या पनीर पराठा: डॉक्टर शुभम वत्स इसके अलावा बैलंस्ड मील के लिए डाइट में अंडा पराठा या पनीर पराठा भी शामिल करने की सलाह देते हैं।  ये दोनों ही प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा मिश्रण प्रदान करते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो पनीर पराठा का सेवन करें और अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो अंडा पराठा का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।