1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. MLC election results 2026 LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन हारा, कौन जीता
  Live Now

MLC election results 2026 LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन हारा, कौन जीता

 Written By: Kajal Kumari
 Updated : Oct 27, 2026 08:36 am IST

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषदों की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट आज घोषित होगा। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। इन सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था। जानें पल पल के अपडेट्स...

एमएलसी चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
एमएलसी चुनाव रिजल्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषदों की 28 सीटों के चुनाव परिणाम आज मंगलवार, 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इन सीटों के लिए हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इन सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था। नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बता दें कि यूपी की 11 सीटों, बिहार की आठ सीटों के लिए महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए और कर्नाटक में चार सीटों के लिए वोटरों ने मतदान किया है। बिहार और यूपी की 19 सीटों पर सियासी घमासान देखने को मिला था। 

जानें पल पल के अपडेट्स....

Live updates :28 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन हारा, कौन जीता

Auto Refresh
Refresh
  • 8:36 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    यूपी में सपा उम्मीदवार ने कहा-हम निश्चित रूप से जीतेंगे

    यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना से पहले, समाजवादी पार्टी (सपा) के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार सुशील कुमार कहते हैं, "...मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि वे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखें। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सरकार या किसी अन्य पक्ष की ओर से कोई बाहरी दबाव इस प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके। यह उनका संवैधानिक कर्तव्य है। यदि वे अपने इस संवैधानिक दायित्व को पूरा करते हैं, तो समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार निश्चित रूप से विजयी होंगे।"

  • 8:35 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    भाजपा उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह बोले-हम जीतेंगे

    यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना से पहले, लखनऊ ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह ने कहा, "आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से मतदान प्रक्रिया में मदद की है और भारी संख्या में लोग वोट डालने आए हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है। भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में वोट पड़े हैं। भगवान राम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से हम जीत हासिल करेंगे।"

  • 8:34 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    यूपी में वोटों की गिनती के लिए रमाबाई रैली मैदान के आसपास सुरक्षा कड़ी

    यूपी विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए रमाबाई रैली मैदान के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहाँ कई परतों वाली बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • 8:34 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह ने मतगणना को लेकर उठाया सवाल

    जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह ने मतगणना को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिन जगहों पर मतगणना हो रही है वहां कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है। उन्होंने इसे लेकर चिंता जताई है। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने यह बात रखी है।

  • 8:24 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    वोटों की गिनती से पहले सपा ने बैंगनी स्केच पर रोक लगाने की मांग की

    मतगणना से पहले, समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि मतगणना कार्यों में आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों को तैनात न किया जाए।पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर सौंपे गए एक ज्ञापन में, सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मतगणना केंद्रों पर बैंगनी रंग के स्केच पेन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने की भी मांग की।

  • 8:21 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    जन सुराज के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह बोले-हम जीतेंगे

    जन सुराज के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह कहते हैं, "मतदाताओं ने अपना फैसला ले लिया है। जन सुराज पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र की सीट बड़े अंतर से जीतने जा रहा है... जिस जगह पर वोटों की गिनती हो रही है, वहां कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है। यह सही नहीं है; हमें थोड़ी चिंता हो रही है। वहां CCTV कैमरे जरूर होने चाहिए... हमने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने यह बात रखी है... इतनी महत्वपूर्ण गिनती प्रक्रिया वाली जगह पर, जहां काउंटिंग एजेंट बैठे हैं, वहां बहुत गंदगी है और बदबू आ रही है। ऊपर से वहां कोई CCTV कैमरा भी नहीं है। ऐसे में बेचैनी होना स्वाभाविक है..."

  • 8:20 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पटना में वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा कड़ी

    बिहार: पटना ग्रेजुएट और पटना टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों से बिहार विधान परिषद चुनावों के लिए वोटों की गिनती आज बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में होगी।

  • 8:07 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    महाराष्ट्र में 5 सीटों के लिए कुल 182 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

    महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए कुल 182 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों - पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर और पुणे और अमरावती में स्थित दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। आज के रिजल्ट पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

  • 8:03 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    गोरखपुर में वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    गोरखपुर में एमएलसी वोटों की गिनती से पहले मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है; वहां कई परतों वाली बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।