1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Result LIVE: यूपी में आज 2027 का सेमीफाइनल, 11 MLC सीटों के आ रहे नतीजे, जानिए किसका चलेगा दांव?
  Live Now

UP MLC Result LIVE: यूपी में आज 2027 का सेमीफाइनल, 11 MLC सीटों के आ रहे नतीजे, जानिए किसका चलेगा दांव?

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Updated : Oct 27, 2026 09:01 am IST

उत्तर प्रदेश में 11 एमएलसी सीटों के चुनाव परिणाम को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यहां सीधा मुकाबला योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच है।

यूपी एमएलसी चुनाव रिजल्ट LIVE- India TV Hindi
यूपी एमएलसी चुनाव रिजल्ट LIVE Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश की आज 11 एमएलसी सीटों के नतीजे आ रहे हैं। इसे यूपी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। यूपी में आज बीजेपी के 'मिशन 2027' और समाजवादी पार्टी के 'PDA' की जमीनी पकड़, रणनीति और कार्यकर्ताओं की तैयारी का लिटमस टेस्ट भी है। यूपी की जिन 11 एमएलसी सीटों पर नतीजे आ रहे हैं। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के हैं। वहीं, 11 में 5 एमएलसी सीटें पश्चिमी यूपी की हैं। दो सीटें लखनऊ क्षेत्र की हैं। एक सीट बुंदेलखंड की है। जबकि तीन सीटें पूर्वांचल क्षेत्र की हैं। इन सभी सीटों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर है।

 

Live updates :UP MLC Result LIVE:

Auto Refresh
Refresh
  • 9:01 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    यूपी के सात शहरों में हो रही 11 MLC सीटों की गिनती

    यूपी की जिन 7 जगहों पर विधान परिषद चुनाव के वोटों की गिनती है, उनमें सात जगहों पर वोट की गिनती हो रही। इनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर शहर शामिल हैं। काउंटिंग सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त की गई है।

     

  • 8:41 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    लखनऊ में वोटों की गिनती को लेकर सुरक्षा कड़ी

    लखनऊ में यूपी विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए रमाबाई रैली मैदान के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां कई लेयर वाली बैरिकेडिंग की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

  • 8:09 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    गोरखपुर में मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी

    गोरखपुर में एमएलसी वोटों की गिनती से पहले मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां कई लेयर वाली बैरिकेडिंग की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • 7:56 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    जानिए मेरठ सीस से कौन-कौन हैं उम्मीदवार

    यूपी एमएलसी चुनाव में मेरठ ग्रेजुएट सीट से बीजेपी के दिनेश गोयल का SP के प्रमेंद्र सिंह भाटी के साथ मुकाबला है, तो मेरठ टीचर्स सीट से बीजेपी के श्रीचंद शर्मा के सामने एसपी के नितिन कुमार तोमर मैदान में हैं।

  • 7:22 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    लखनऊ ग्रेजुएट सीट पर इन दो के बीच टक्कर

    यूपी की लखनऊ ग्रेजुएट सीट पर भी BJP और एसपी के बीच सीधी टक्कर है। यहां बीजेपी के अवनीश कुमार सिंह का समाजवादी पार्टी की कांति सिंह से मुकाबला है, तो शिक्षक सीट से बीजेपी के उमेश द्विवेदी और समाजवादी पार्टी के सुशील कुमार पटेल के बीच टक्कर है।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।