1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रिसर्चः कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा A ब्लड ग्रुप वालों को खतरा!

रिसर्चः कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा A ब्लड ग्रुप वालों को खतरा!

 Published : Mar 18, 2020 10:12 am IST,  Updated : Mar 18, 2020 06:21 pm IST

कोरोना वायरस से सबसे कम खतरा O ब्लड ग्रुप वालों को बताया गया है।

कोरोना वायरस से A ब्लड...- India TV Hindi
कोरोना वायरस से A ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा खतरा Image Source : PTI

चीन के हुबेई प्रांत जिनइंतान अस्पताल में हुई रिसर्च में नया खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित होने में ब्लड ग्रुप A के लोग हैं। वहीं जिनका ब्लड ग्रुप O है उन्हें कोरोना वायरस से खतरा थोड़ा कम है। चीन ने वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन वुहान में किया है। वुहान चीन के हुबेई राज्य की राजधानी है। बता दें, पूरी दुनिया में यहीं से कोरोना वायरस कोविड-19 का संक्रमण फैला है।

वुहान में वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस से संक्रमित 2173 लोगों पर रिसर्च की, इनमें से 206 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई थी। ये सभी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हुबेई के 3 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे।

कोविड 19: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हुई ठप, हर हफ्ते 100-125 करोड़ नुकसान का अनुमान

रिसर्च में बताया गया है कि कोरोना वायरस की वजह से मारे गए 206 लोगों में से 85 लोगों का ब्लड ग्रुप ए थे, यानी कि करीब 41 फीसदी। वहीं 52 लोग ब्लड ग्रुप O वाले थे। इस तरह शोधकर्ताओं ने यह परिणाम निकाला की कोरोना वायरस से मरने की सबसे ज्यादा आशंका A ब्लड ग्रुप वालों में है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि जब सार्स-सीओवी-2  का हमला हुआ था, तब भी ब्लड ग्रुप O के लोग इससे कम बीमार पड़े थे, जबकि अन्य ब्लड ग्रुप के लोगों पर इसका असर अधिक था। अभी तक इस रिसर्च का फाइनल रिव्यू नहीं हुआ है लेकिन चीन के वैज्ञानिक गाओ यिंगदाई ने माना है कि इस रिसर्च से बीमारी का इलाज ढूढंने में आसानी होगी।

फिल्म सिटी में अभी चल रही है शूटिंग, कई जगह हैंड सैनेटाइजर-साबुन की नहीं है व्यवस्था

गाओ यिंगदाई ने यह भी कहा है कि अगर आपका ब्लड ग्रुप A है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, इसका मतलब ये नहीं है कि आप इससे संक्रमित हो ही जाएंगे, और ना ही आपका ब्लड ग्रुप O है तो आप लापरवाही बरतने लगिए।

बता दें, इससे पहले भी रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ब्लड ग्रुप A, B और AB वालों को ब्लड ग्रुप O की तुलना में दिल की बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल