बालों का झड़ना, टूटना और कमजोर होना आजकल कई लोगों की आम समस्या बन गई है। ऐसे में बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए रोजमर्रा की कुछ आदतों पर ध्यान देना भी जरूरी है। आइए जानते हैं बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
बालों को हेल्दी और जड़ से मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
-
बालों को टाइट बांधना बंद करें: अगर आप बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखती हैं, तो इस आदत को बदलना जरूरी है। पोनीटेल, टाइट जूड़ा या कसकर बनाई गई चोटी बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव डाल सकती है।
-
हफ्ते में एक बार राइस वॉटर का इस्तेमाल करें: बालों की देखभाल के लिए राइस वॉटर यानी चावल का पानी भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें स्टार्च होता है, जो बालों की सतह पर एक परत बना सकता है और उन्हें कुछ समय के लिए चिकना महसूस करा सकता है। हालांकि, राइस वॉटर से बालों की जड़ें मजबूत होने या बालों की ग्रोथ बढ़ने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।
-
प्याज का जूस से नहीं मिलता है कोई फायदा: डॉक्टर आंचल पंथ, प्याज के जूस का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देती हैं. वो कहती हैं कि यह रेमेडी काफी पॉपुलर है लेकिन इससे बालों को कोई ख़ास फायदा नहीं होता है.
-
वुडेन कॉम्ब का इस्तेमाल करें: बालों को सुलझाने के लिए सही कंघी का चुनाव करना भी जरूरी है। लकड़ी की कंघी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि उसके दांत चिकने हों और उनमें कोई नुकीला हिस्सा न हो। उलझे हुए बालों को जोर से खींचने के बजाय धीरे-धीरे सुलझाएं। बालों के सिरों से कंघी करना शुरू करें और फिर धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ें। गीले बाल ज्यादा नाजुक होते हैं, इसलिए उन्हें सुलझाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
-
सिल्क स्क्रंचीज का इस्तेमाल करें: बालों को बांधने के लिए सिल्क या साटन स्क्रंचीज का इस्तेमाल किया जा सकता है। सामान्य इलास्टिक बैंड की तुलना में इनकी सतह चिकनी होती है, जिससे बालों में घर्षण और खिंचाव कम हो सकता है। इससे बाल बांधते और खोलते समय टूटने की आशंका कम करने में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।