IND vs NZ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीम इंडिया के बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव पहले नंबर पर
IND vs NZ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीम इंडिया के बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव पहले नंबर पर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि दोनों टीमों के बीच जब टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, तब भारत के किस बैटर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Oct 19, 2026 06:17 pm IST, Updated : Oct 19, 2026 06:17 pm IST
1/6Image Source : ap
भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि दोनों टीमों के बीच जब टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, तब भारत के किस बैटर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : ap
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 मैच खेलकर सूर्या ने 526 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक हैं। हालांकि अगली सीरीज में वे भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
3/6Image Source : ap
रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 511 रन बनाए हैं। उन्होंने कोई शतक तो नहीं लगाया है, लेकिन छह अर्धशतक रोहित ने लगाने का काम किया है। रोहित ने साल 2024 में ही इस फॉर्मेट में रिटायरमेंट ले लिया था।
4/6Image Source : ap
ईशान किशन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। ईशान ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 372 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक हैं। देखना होगा कि आने वाली सीरीज में क्या किशन रोहित और सूर्या से आगे निकल पाएंगे।
5/6Image Source : ap
केएल राहुल नंबर चार पर हैं। राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 8 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान 322 रन बनाए हैं। राहुल ने तीन अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि अभी वे भारत की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं।
6/6Image Source : ap
विराट कोहली की बात करें तो वे भी इस लिस्ट में आते हैं। कोहली ने 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 311 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। कोहली ने भी साल 2024 में टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट को छोड़ने का ऐलान कर दिया था।