सुपरमार्केट लूटे जा रहे, गाड़ियां धू-धू कर जल रहीं, ऐतिहासिक टाउन हॉल आग के हवाले; फ्रांस में हिंसा की तस्वीरें
सुपरमार्केट लूटे जा रहे, गाड़ियां धू-धू कर जल रहीं, ऐतिहासिक टाउन हॉल आग के हवाले; फ्रांस में हिंसा की तस्वीरें
फ्रांस में महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं में गिरावट के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों खूब आगजनी हुई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। पेरिस सहित कई शहरों में आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट के निशान साफ दिखे।
Published : Oct 19, 2026 01:07 pm IST, Updated : Oct 19, 2026 01:12 pm IST
1/10Image Source : ap
यूरोप में महंगाई के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। खासतौर पर फ्रांस में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। फ्रांस के कई शहरों में उपद्रवियों ने बेतहाशा हिंसा की। दुकानों को लूटा गया, सार्वजनिक इमारतों, स्टोरों और टाउन हॉल पर हमले किए गए।
2/10Image Source : afp
फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीचो-बीच दर्जनों गाड़ियों को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों, सुपरमार्केट, लग्जरी ब्रांड्स के शोरूम और सरकारी इमारतों में आगजनी और लूटपाट की है।
3/10Image Source : ap
पुलिस के मुताबिक पांच लाख से ज्यादा प्रदर्शकारियों ने फ्रांस में 148 जगहों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानों को लूटा गया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। लेकिन अब लूटपाट करने वालों को भरपाई करनी होगी।
4/10Image Source : afp
फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मेक्रों ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जिन्होंने भी तोड़फोड़ की है, तबाही मचाई है। उन्हें ही इसका भुगतान करना होगा।
5/10Image Source : ap
हालात अभी भी ऐसे ही हैं। प्रोटेस्ट के नाम पर इकट्ठा हुए नकाबपोश दंगाई पुलिस की गाड़ियों को खदेड़कर भगा रहे हैं और बची खुची दुकानों में लूटपाट कर रहे हैं।
6/10Image Source : afp
राजधानी पेरिस ही नहीं, विरोध प्रदर्शनों के नाम पर हिंसा, आगजनी और लूट-पाट की इस आग ने पूरे फ्रांस को अपनी चपेट में ले लिया है।
7/10Image Source : afp
राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।
8/10Image Source : ap
फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मेक्रों ने सीधे सीधे फ्रांस के अल्ट्रा लेफ्ट को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया है।
9/10Image Source : ap
जिस फ्रांस के फैशन की दुनिया भर में चर्चा होती है, वहां के बड़े फ़ैशन ब्रैंड्स डायोर और सेलीन के स्टोर्स दंगाइयों ने पूरी तरह खाली कर दिए। चार स्टूडेंट्स यूनियन, तीन लेबर यूनियंस और यलो वेस्ट नाम का एक सोशल ऑर्गेनाइजेशन इस प्रोटेस्ट में शामिल था।
10/10Image Source : afp
फ्रांस में दंगाइयों ने 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को तबाह कर दिया। 19वीं सदी का सिटी हॉल दो दो विश्व युद्ध देख चुका है लेकिन अब उपद्रवियों ने इसमें आग लगा दी है। राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।