1. Hindi News
  2. धर्म
  3. स्वाति नक्षत्र में बुध की एंट्री, 3 नवंबर से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत! करियर और कमाई में लाभ के योग

स्वाति नक्षत्र में बुध की एंट्री, 3 नवंबर से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत! करियर और कमाई में लाभ के योग

 Written By: Arti Azad
 Published : Oct 27, 2026 05:22 pm IST,  Updated : Oct 27, 2026 05:22 pm IST

बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश 3 नवंबर को सुबह होगा। इस परिवर्तन से कुछ राशि के लोगों को कई मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बुध की चाल बदलने से 4 राशियों का समय बदल सकता है, जिन्हें नौकरी में तरक्की और कारोबार नए मौके में मिल सकते हैं।

Budh Gochar 2026, Budh Nakshatra Parivartan 2026- India TV Hindi
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026 राशिफल Image Source : PEXELS

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और आर्थिक मामलों का कारक माना जाता है। बुध की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। बुध स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर से कुछ राशियों के जातकों को लाभ मिल सकता है। इसके अलावा यहां पढ़िए कि नवंबर 2026 किन राशियों के लिए लकी रहेगा।

बुध का नक्षत्र गोचर

बुध फिलहाल विशाखा नक्षत्र में विराजमान हैं। 3 नवंबर 2026, मंगलवार को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर वे स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर वृषभ, मिथुन, सिंह और तुला समेत कई राशियों पर पड़ सकता है। इन राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं।

वृषभ राशि

इन जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों में राहत दे सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कामकाज में सफलता के साथ लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जॉब वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि

आपके लिए यह समय आर्थिक रूप से अनुकूल रह सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिलने के योग हैं, जबकि व्यापारियों को किसी बड़ी डील से फायदा हो सकता है। निवेश के लिए भी अवसर मिल सकते हैं, लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। सोच-समझकर किया गया निवेश बेहतर साबित हो सकता है।

सिंह राशि

इन जातकों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नए काम की शुरुआत करने वालों को सफलता मिलने की संभावना है। जॉब वालों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। अपने कौशल और मेहनत के दम पर आप कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होने से आत्मविश्वास बढ़ सकता है। मेहनत और समझदारी से किए गए प्रयास आपको सकारात्मक परिणाम दिलाने में मदद कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: शुक्र इस दिन करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 6 राशियों की होगी बंपर कमाई, निवेश से मिलेगा लाभ               

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।