Saturday, February 14, 2026
Advertisement

कुंभ राशि

January 20 – February 18

इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके दूसरे स्थान पर रहेंगे। वर्ष प्रारंभ में वक्रीगत गुरु आपके जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान पर रहेंगे और 11 मार्च को मार्गी होगे और मार्गी गति से गोचर करते हुए 1 जून की देर रात 1 बजकर 49 मिनट पर यानि 2 जून को आपके जन्मपत्रिका के छठें स्थान पर गोचर करने लगेंगे। और 31 अक्टूबर 2026 को गुरु सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। वर्ष 2026 के शुरुआत में राहु आपके जन्मपत्रिका के पहले यानि लग्न स्थान पर रहेंगे और 5 दिसंबर को आपके 12वें स्थान पर आयेंगे। वहीं नव वर्ष के प्रारंभ में केतु आपके जन्मपत्रिका सातवें स्थान पर गोचर कर रहे होंगे और 5 दिसंबर को आपके जन्मपत्रिका के छठे स्थान पर गोचर करने लगेंगे।

कुंभ करियर राशिफल 2026

इस साल में जातकों का करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जाने वाला है। काम के प्रति आपका हुनर देखने को मिलेगा। कम मेहनत में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी से कई जॉब के ऑफर मिलेंगे। सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह वर्ष एक सुनहरा अवसर है।

कुंभ आर्थिक राशिफल 2026

इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यह वर्ष आपके काम करने की तरीकों में बदलाव लायेगा। इस वर्ष में आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी। लेकिन आपको अपनी सेहत दुरुस्त करने के लिए कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगें, आपको अपने खर्चो पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए।

कुंभ प्रेम और विवाह राशिफल 2026

दांपत्य जीवन में यह साल प्यार की वर्षा करने वाला है। नवविवाहितों के लिए समय बड़ा ही अनुकूल है । साल के मध्य में कुछ अनबन होने की सम्भावनायें बन सकती हैं, लेकिन वह स्थिति जल्द ही संभल जायेगी। साल के अंत में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। अगर जीवनसाथी कहीं दूर रह रहें हैं तो विभिन्न माध्यमों की मदद से आपसे जुड़े रहेंगे।

कुंभ शिक्षा राशिफल 2025

शिक्षा की दृष्टि से आपके लिए यह साल शानदार रहने वाला है। बैंकिंग और कानून की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए साल 2026 अनुकूल रहेगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र में आपकी अधिक मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही सही दिशा में मेहनत करें, तभी फायदा मिलेगा और सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।

कुंभ हेल्थ राशिफल 2025

इस वर्ष आपके हेल्थ में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। आपको अपने लीवर का ध्यान रखना चाहिए। छोटी-मोटी हेल्थ समस्याएं जैसे सिर दर्द, घुटनों में दर्द आदि से भी आप परेशान हो सकते है। बाहर का खाना खाने से बचे जैसे की मसालेदार खाना। आप अपने परिवार वालों के साथ जितना हो सके उतना हंसी-मज़ाक करें उनके खान–पान का ध्यान रखें। सब लोग फ्रेश सब्जियां खाएं।

कुंभ राशिफल का सार

कुल मिलाकर आने वाले नये वर्ष में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आपका दांपत्य जीवन बहुत शानदार रहने वाला है। लेकिन सेहत के मामले में नया साल अच्छा रहेगा। साथ ही शिक्षा के लिहाज से वर्ष 2026 मिला जुला रहने वाला है।

राशिफल की अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement