1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, बतौर कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड चकनाचूर करने के करीब

श्रेयस अय्यर के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, बतौर कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड चकनाचूर करने के करीब

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 23, 2026 10:12 pm IST,  Updated : Oct 23, 2026 10:12 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में न्यूजीलैंड दौरे का आगाज टीम इंडिया ने काफी शानदार तरीके से किया है, तो वहीं अब अय्यर के पास बतौर कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : AFP

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज का काफी ऐतिहासिक आगाज किया जिसमें पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सर्वाधिक 226 रनों का टारगेट चेज किया। इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम की नजरें अब 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले में भी इसी लय को बरकरार रखने की रहने वाली है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के पास पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर करने का शानदार मौका रहने वाला है। श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी मिलने के बाद शुरुआती कुछ मैच बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखाया था, लेकिन अब वह काफी शानदार फॉर्म में हैं और उनके पास बतौर भारतीय टीम के कप्तान टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

अय्यर 25 बनाते ही रोहित को छोड़ देंगे पीछे

श्रेयस अय्यर को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सूर्यकुमार यादव की जगह पर टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई थी। इसके बाद से वह अब तक बतौर कप्तान 22 मुकाबले खेल चुके हैं और उसमें उनके बल्ले से 35.11 के औसत से 632 रन बना चुकी है, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं। अब अय्यर यदि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में 25 रन और बनाने में कामयाब होते हैं तो वह एक साल में बतौर भारतीय कप्तान T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर है, जिन्होंने साल 2022 में 29 मुकाबले खेलने के साथ 24.29 के औसत से 656 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।

T20I में एक साल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा - 656 रन (साल 2022)
  • श्रेयस अय्यर - 632 रन (साल 2026)
  • सूर्यकुमार यादव - 484 रन (साल 2026)
  • विराट कोहली - 466 रन (साल 2019)
  • रोहित शर्मा - 378 रन (साल 2024)

दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय है, जिसमें पहले मुकाबले में खेलने वाले ईशान किशन चोटिल होने की वजह से दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह पर बीसीसीआई ने स्क्वॉड में ईशान किशन के कवर के तौर पर दूसरे मुकाबले के लिए 22 साल के युवा विकेटकीपर कुमार कुशाग्र को जोड़ा है।

ये भी पढ़ें

आईसीसी रैंकिंग में अंग्रेजों की मिट्टी पलीद, अफगानिस्तान ने भी पछाड़ दिया

'दोस्त बनाने नहीं, वर्ल्ड चैंपियन हैं ये बताने आए हैं', BCCI ने अभिषेक शर्मा की जोरदार स्पीच का वीडियो किया जारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।