1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने किया ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड मेडल सहित जीते रिकॉर्ड कुल 114 पदक

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने किया ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड मेडल सहित जीते रिकॉर्ड कुल 114 पदक

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 23, 2026 11:49 pm IST,  Updated : Oct 23, 2026 11:49 pm IST

जापान के आइची नागायो में 5वें पैरा एशियन गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला और रिकॉर्ड कुल 114 मेडल जीतने में सफलता मिली।

Sheetal Devi- India TV Hindi
शीतल देवी Image Source : PTI

जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के एथलीटों का ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें रिकॉर्ड कुल 114 मेडल जीतने में कामयाबी मिली। इस बार पैरा एशियन गेम्स में भारत के खाते में जहां 30 गोल्ड मेडल आए तो वहीं 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल भी जुड़े। पैरा एशियन गेम्स 2026 का समापन 23 अक्टूबर को होगा लेकिन आखिरी दिन होने वाले इवेंट में भारत का कोई भी एथलीट नहीं है। मेडल टैली में 5वां दिन खत्म होने के बाद भारत चौथे स्थान पर था, जिसमें चीन कुल 427 मेडल के साथ पहली पोजीशन पर काबिज था।

हांगझोऊ के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

साल 2022 में हुए पिछले एशियन गेम्स में भारत की तरफ से कुल 309 पैरा-एथलीटों  कुल 111 मेडल जीतने में सफलता मिली थी जिसमें 27 गोल्ड, 32 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे, लेकिन बाद में डोपिंग मामलों के कारण नीरज यादव और परवीन से जुड़े तीन पदक वापस ले लिए गए थे, जिसके चलते पदकों की कुल संख्या 108 पहुंच गई थी। वहीं इस बार जापान में हुए पैरा एशियन गेम्स में कुल 168 पैरा एथलीट गए थे और 114 मेडल जीतने में सफलता हासिल हुई। साल 2010 में हुए पहले पैरा एशियन गेम्स में भारत ने 14 मेडल जीते थे, जबकि साल 2014 में दूसरे पैरा एशियन गेम्स में 33 मेडल जीतने में सफलता मिली थी, वहीं साल 2018 में जकार्ता पैरा एशियन गेम्स में कुल 72 मेडल जीते थे।

भारत की तरफ से पैरा एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले एथलीट

पैरा एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट

  • सुवर्णा राज ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो F54 इवेंट में 15.66 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • हाई जंप में दो बार पैरालंपिक सिल्वर मेडल जीतने वाले निषाद कुमार ने पहली बार पुरुषों की F46 लॉन्ग जंप स्पर्धा में हिस्सा लिया और 7.11 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता।
  • पुरुषों की F46 जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रिंकू हुड्डा ने गोल्ड और अजीत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। इस स्पर्धा में केवल तीन खिलाड़ी थे, जिनमें से दो ने इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत का दबदबा रहा।
  • महिलाओं की 1500 मीटर T12/T13 स्पर्धा में सौम्या ने 5:12.39 सेकेंड का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपने ही देश की वेंकटेश राधा (5:30.90 सेकंड) को पीछे छोड़ा।
  • महिलाओं की T11 1500 मीटर दौड़ में रवन्नी वलसानैनी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400m T20 स्पर्धा में 56.20 सेकेंड का समय लेकर गेम्स रिकॉर्ड बनाया और इन खेलों में भारत के लिए पांचवां गोल्ड मेडल जीता।
  • प्रदीप कुमार ने पुरुषों की जैवलिन F53/F54 इवेंट में 27.45m के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। इसी इवेंट में, F53 कैटेगरी के आयुष वर्मा ने 17.88m के बेस्ट थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • प्रवीण शर्मा ने पुरुषों की शॉट पुट F11 स्पर्धा में 13.86m के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • प्रीति पाल ने महिलाओं की 200m T35 स्पर्धा में 29.53 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। भारत के लिए एक शानदार उपलब्धि रही, जहां पुरुषों के डिस्कस थ्रो (F51/F52/F53) इवेंट में प्रणव सूरमा और राम रतन सिंह ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते।
  • महिलाओं की 200 मीटर (T12) दौड़ में भी भारत को दो पदक मिले, सिमरन ने स्वर्ण और तेजलबेन दामोर ने कांस्य पदक जीता। सिमरन ने 24.80 सेकेंड के 'गेम्स रिकॉर्ड' समय के साथ जीत हासिल की, जबकि तेजलबेन ने 25.23 सेकेंड का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए कांस्य पदक जीता।
  • पुरुषों के डिस्कस थ्रो (F43/F44/F62/F64) इवेंट में भारत ने पोडियम पर तीन स्थान हासिल किए, जिसमें देवेंद्र कुमार, राकेश और प्रदीप कुमार ने भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।
  • निशाद कुमार ने इन खेलों में दो दिनों के भीतर दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने पुरुषों की लॉन्ग जंप (F46) जीतने के अगले ही दिन, अपने पसंदीदा इवेंट पुरुषों की हाई जंप (T47) में 1.88 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • होकाटो होटोझे ने पुरुषों के शॉट पुट (F56/F57) इवेंट में 14.65 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
  • पुरुषों के जैवलिन थ्रो में F42-F44/F61-F64 फाइनल में सुमित अंतिल ने स्वर्ण, महेंद्र गुर्जर ने रजत और संदीप सरगर ने कांस्य पदक जीता, जिससे पोडियम पर पूरी तरह से भारतीयों का कब्जा रहा।
  • अंजनाबेन बंबडिया ने महिलाओं की 400 मीटर T47 दौड़ में 59.97 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में भारत का दबदबा रहा, जहां जयंती बेहरा ने रजत पदक हासिल किया।
  • शैलेश कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T63 स्पर्धा में 1.89 मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में भी पोडियम पर भारतीयों का ही कब्जा रहा जिसमें वरुण भाटी ने 1.84 मीटर के साथ रजत और राहुल ने 1.81 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
  • तेजलबेन दामोर ने महिलाओं की 400 मीटर T12 दौड़ में 57.60 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता।
  • दिलीप गावित ने पुरुषों की 400 मीटर T47 फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। आइची-नागोया में यह गावित का दूसरा स्वर्ण पदक है; उन्होंने 48.27 सेकेंड का समय लेकर यह दौड़ जीती।
  • रवि कार्तिक बुदिगिना ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 फाइनल में 25.89 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।
  • रावन्नी वलसानाइनी ने महिलाओं की 400 मीटर T11 फाइनल में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 1:03.64 का अपना अब तक का सबसे बेहतरीन समय निकालते हुए रेस में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • सोलैराज धर्मराज ने पुरुषों की लंबी कूद (लॉन्ग जंप) T44/T62/T64 फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।
  • प्रणव सूरमा ने पुरुषों की क्लब थ्रो F51 फाइनल में 32.87 मीटर की दूरी तक थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता, जो कि एक गेम्स रिकॉर्ड है।
  • हनी ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) F37 स्पर्धा में 60.49 मीटर के बेहतरीन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है।
  • प्रमोद बिजारनिया ने पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • महिलाओं की लंबी कूद (लॉन्ग जंप) T47 स्पर्धा में श्रीलंकाई खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन के आगे निमिषा सुरेश पीछे रह गईं, लेकिन उन्होंने 5.37 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक हासिल कर लिया।
  • नवदीप सिंह जिन्होंने पेरिस पैरालंपिक में अपने ईरानी प्रतिद्वंद्वी सादेघ बेत के विवादास्पद अयोग्यता (disqualification) के बाद स्वर्ण पदक जीता था, इस बार कांस्य पदक के साथ रहे।
  • राकेशभाई भट्ट ने पुरुषों की 200 मीटर T37 फाइनल में कांस्य पदक जीता।
  • आयुष वर्मा ने पुरुषों की जैवलिन (भाला फेंक) F53/F54 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद, आयुष ने पुरुषों की शॉट पुट F53 स्पर्धा में 8.16 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T64 स्पर्धा में 2.05 मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद के साथ एक और स्वर्ण पदक जीता। यह प्रवीण का एक नया 'गेम्स रिकॉर्ड' था, जो उनके अपने एशियाई रिकॉर्ड से केवल 0.03 मीटर कम था। इसी स्पर्धा में, बंटी ने 1.92 मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद के साथ भारत के लिए रजत पदक जीता।
  • सचिन खिलारी ने पुरुषों की शॉट पुट F46 स्पर्धा में 15.87 मीटर की थ्रो के साथ एक नया 'गेम्स रिकॉर्ड' बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में पोडियम के तीनों स्थानों पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा रहा जिसमें मोहम्मद यासर ने 15.06 मीटर के साथ रजत पदक और परवीन ने 14.94 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
  • भाग्यश्री जाधव ने महिलाओं की शॉट पुट F34 स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।
  • मनजीत ने पुरुषों की जैवलिन F12/F13 श्रेणी में 61.41 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
  • प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर T35 कैटेगरी में 13.98 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता।
  • अनुभव चौधरी ने पुरुषों की 100 मीटर T35 कैटेगरी में 12.72 सेकेंड के अपने अब तक के सबसे बेहतरीन समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • राकेशभाई भट्ट ने पुरुषों की 100 मीटर T37 कैटेगरी में 11.50 सेकेंड के अपने अब तक के सबसे बेहतरीन समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • पुरुषों की 100 मीटर T47 फाइनल में दिलीप गावित और बेसिल मोहम्मद ने भारत के लिए पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। गावित ने 10.69 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि बेसिल मोहम्मद उनसे बहुत कम अंतर से पीछे रहे और 10.72 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
  • सिमरन शर्मा ने महिलाओं की 100 मीटर T12 फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। 200 मीटर में गोल्ड जीतने के तुरंत बाद, सिमरन ने 12.02 सेकेंड की शानदार दौड़ के साथ इन गेम्स में अपना दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया।
  • सुखचैन ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो F55 फाइनल में 29.94 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • करमज्योति ने महिलाओं की डिस्कस थ्रो F55 फाइनल में 21.60 मीटर का अपना अब तक का सबसे बेहतरीन थ्रो करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • प्रणव देसाई ने पुरुषों की 100 मीटर T64 फाइनल स्पर्धा में 11.96 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
  • अकीरा बनोथु ने पुरुषों की 400 मीटर T35/T38 फाइनल में रजत पदक जीता।
  • रवि रोंगाली ने पुरुषों की शॉट पुट F40 स्पर्धा में 10.02 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
  • शरथ मकानाहल्ली ने पुरुषों की 1500 मीटर T12/T13 फाइनल में 4:11.01 के समय के साथ दौड़ पूरी करके कांस्य पदक हासिल किया।
  • शैलेश कुमार ने पुरुषों की लॉन्ग जंप T42/T61/T63 फाइनल में 5.57 मीटर (675 अंक) की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ कांस्य पदक जीता।
  • हनी ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) F37 श्रेणी में कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्पर्धा के अपने आखिरी प्रयास में 57.04 मीटर का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

पैरा आर्चरी में मेडल जीतने वाले एथलीट

  • शीतल देवी ने महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले में सिंगापुर की नूर अलीम स्याहिदा को 142-139 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • शीतल देवी और टोमन कुमार ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले में इंडोनेशिया की जोड़ी थियोडोरा ऑडी आयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलंग को 151-148 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • स्वाति चौधरी ने महिलाओं की W1 श्रेणी में रजत पदक जीता।
  • हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने फाइनल में चीन के युन डुओ और झाओ लिक्स्यू को 5-1 से हराकर रिकर्व पुरुष डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • शीतल देवी और पायल नाग ने महिलाओं के पैरा कंपाउंड डबल्स इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
  • पूजा जत्यान और भावना चौधरी ने रिकर्व महिला डबल्स इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
  • पैरा बैडमिंटन में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट
  • नितेश कुमार ने फाइनल में प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से हराकर पुरुष सिंगल्स SL3 में गोल्ड मेडल जीता, प्रमोद भगत को सिल्वर मेडल मिला।
  • सुहास यथिराज ने पुरुष सिंगल्स SL4 में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • अल्फिया जेम्स और पल्लवी के ने महिला डबल्स WH1-WH2 इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • अभिजीत सखुजा ने पुरुष सिंगल्स SL4 में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • मनीषा रामदास ने महिला सिंगल्स SU5 में सिल्वर मेडल जीता।
  • संजना कुमारी ने महिला सिंगल्स SL3 में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • नित्या श्री सुमति सिवन और कृष्णा नागर ने मिक्स्ड डबल्स SH6 में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • सूर्यकांत यादव और नवीन शिवकुमार ने पुरुष डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • नवीन शिवकुमार ने शानदार और दबदबे वाले प्रदर्शन के साथ मेन्स सिंगल्स SL4 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
  • थुलासिमथी मुरुगेसन ने मानसी जोशी के साथ मिलकर विमेंस डबल्स SL3-SU5 के फाइनल में चीन की यांग किउक्सिया और जिओ ज़ुक्सियन को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
  • थुलासिमथी मुरुगेसन ने विमेंस सिंगल्स SU5 में सिल्वर मेडल जीता।
  • नित्या श्री सुमति सिवन ने विमेंस सिंगल्स SH6 में सिल्वर मेडल जीता।
  • नितेश कुमार और थुलासिमथी मुरुगेसन ने मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।

पैरा स्विमिंग मेडल जीतने वाले एथलीट

  • हिमांशी नंदल ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB11 फाइनल में 1:20.72 का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • हिमांशु नंदल ने 400m फ्रीस्टाइल S11 फाइनल में 5:10.91 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
  • निरंजन मुकुंदन ने पुरुषों की 200m इंडिविजुअल मेडले S7 फाइनल में 2:57.01 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • रवि कार्तिक बुडिगिना ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में 56.68 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक जीता।
  • रवि बुडिगिना ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक S13 फाइनल में 1:10.10 का समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता।
  • रोहित कुमार ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 फाइनल में 1:57.25 का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पैरा टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाले एथलीट

  • भाविना पटेल को महिलाओं के सिंगल्स (क्लास 4-5) के सेमीफाइनल में चीन की झांग बियान से हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • सोनलबेन पटेल को महिलाओं के सिंगल्स (क्लास 3) के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की यूं जियु से हार मिली और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • प्राची पांडे को महिलाओं के सिंगल्स (क्लास 6) के सेमीफाइनल में इराक की नजला अल-दयेनी से हार मिली और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • सहाना रवि को महिलाओं के सिंगल्स (क्लास 9) के सेमीफाइनल में चीन की माओ जिंगडियन से हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • जेहान मदान पुरुषों के सिंगल्स (क्लास 1) में अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर रहे और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • जेहान मदान और शुभम वाधवा ने पुरुषों के डबल्स क्लास MD4 में कांस्य पदक जीता।

शूटिंग में मेडल जीतने वाले पैरा एथलीट

  • मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10m एयर पिस्टल SH1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।
  • सृष्टि अरोड़ा ने महिलाओं की 10m एयर पिस्टल SH1 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • मोना अग्रवाल ने विमेंस 50m राइफल 3 पोजीशन SH1 में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फाइनल में 357.1 के स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

पैरा पावरलिफ्टिंग में मेडल जीतने वाले एथलीट

  • कस्तूरी राजामणि ने पैरा पावरलिफ्टिंग में महिलाओं के 67 किलोग्राम तक के वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।
  • अशोक ने पुरुषों की 65kg तक की कैटेगरी में 192kg का बेस्ट लिफ्ट लगाकर सिल्वर मेडल जीता।

पैरा जूडो में मेडल जीतने वाले एथलीट

कोकिला ने महिलाओं की J2 -52kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता और कपिल परमार ने पुरुषों की J1 -70kg कैटेगिरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

मोना अग्रवाल ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10m एयर राइफल SH1 इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया।

ये भी पढ़ें

पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी, गोल्ड मेडल की संख्या पिछली बार से की बराबर

पैरा एशियन गेम्स में पुरुषों की जैवलिन थ्रो इवेंट में तीनों पदक पर किया कब्जा, सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड मेडल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।