1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड में इंडिया ए की खराब शुरुआत, केएल राहुल-साई सुदर्शन जीरो पर हुए आउट, पहले सेशन में गंवाए 4 विकेट

न्यूजीलैंड में इंडिया ए की खराब शुरुआत, केएल राहुल-साई सुदर्शन जीरो पर हुए आउट, पहले सेशन में गंवाए 4 विकेट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 24, 2026 06:38 am IST,  Updated : Oct 24, 2026 06:40 am IST

इंडिया ए वर्सेस न्यूजीलैंड ए पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच लिंकन में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। पहले ही सेशन में टीम के 4 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए।

KL Rahul & Sai Sudharshan- India TV Hindi
केएल राहुल & साई सुदर्शन Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड दौरे पर गई इंडिया ए (India A) टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। लिंकन के बर्ट सुटक्वाइल ओवल मैदान पर खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन ही भारतीय बल्लेबाजी की पोल खुल गई। न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित कर दिखाया। मैच के पहले ही सेशन में भारत ने अपने 4 अहम विकेट महज 52 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए थे।

केएल राहुल और साई सुदर्शन का खाता भी नहीं खुला

जब भारतीय टीम मैदान पर उतरी, तो फैंस को अनुभवी खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, पारी की शुरुआत करने आए स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम को अच्छा स्टार्ट नहीं दे सके। केएल राहुल का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा, वह महज 8 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें फ्रेजर शिट ने विकेटकीपर मिचेल हे के हाथों कैच कराया। टीम का दूसरा विकेट 35 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा। वह 45 बॉल पर 17 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में नंबर 4 पर साईं सुदर्शन बैटिंग करने के लिए आए। लेकिन 13 गेंद खेलने के बाद उनका भी खाता नहीं खुला और वह साइमन कीन का शिकार बने।

कप्तान ध्रुव जुरेल का भी नहीं चला बल्ला

कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जूरेल भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद देवदत्त पडिक्कल ने एक छोर संभाले रखा और टीम के लिए सबसे ज्यादा 32 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 शानदार चौके जड़े। पहले सेशन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 30.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए थे। अब टीम इंडिया इस शुरुआती दबाव से उबरकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। न्यूजीलैंड ए की ओर से जैक गिब्सन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि साइमन कीन को 2 और फ्रेजर शिट को 1 सफलता मिली।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड ए की प्लेइंग XI: राइस मारियू (कप्तान), कर्टिस हीफी, टिम रॉबिन्सन, मैथ्यू बॉयल, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेट कीपर), साइमन कीन, क्रिस्टियन क्लार्क, फ्रेजर शेट, जेडन लेनोक्स, जैक गिब्सन

इंडिया ए की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), यश राठौड़, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, आकाश दीप, मुकेश चौधरी

यह भी पढ़ें

'दोस्त बनाने नहीं, वर्ल्ड चैंपियन हैं ये बताने आए हैं', BCCI ने अभिषेक शर्मा की जोरदार स्पीच का वीडियो किया जारी

श्रेयस अय्यर के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, बतौर कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड चकनाचूर करने के करीब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।