1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक लव राशिफल: वृषभ और कुंभ वालों की लव लाइफ में आ सकती है बहार, मेष-कन्या वाले रहें संभलकर, जानें सभी राशियों का हाल

साप्ताहिक लव राशिफल: वृषभ और कुंभ वालों की लव लाइफ में आ सकती है बहार, मेष-कन्या वाले रहें संभलकर, जानें सभी राशियों का हाल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 18, 2026 10:52 am IST,  Updated : Oct 18, 2026 10:52 am IST

अक्टूबर के इस सप्ताह में वृषभ और कुंभ सहित कुछ राशियों के प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। वहीं मेष-कन्या सहित कुछ राशियों को सतर्कता भी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

Weekly Love Horoscope- India TV Hindi
साप्ताहिक लव राशिफल Image Source : INDIA TV

अक्टूबर के इस सप्ताह की शुरुआत 19 तारीख से होगी। यह सप्ताह कुछ राशियों के प्रेम जीवन के लिए बेहद खास रह सकता है। वृषभ-कुंभ सहित कुछ राशियों को प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि मेष-कन्या सहित कुछ राशियों को सतर्कता से इस सप्ताह चलना चाहिए। आइए विस्तार से जान लेते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल।

मेष राशि

मेष वालों इस सप्ताह लव लाइफ में संभलकर रहें। बेवजह पार्टनर पर शक करना भारी पड़ेगा। मन में कोई बात चुभ रही है तो खुलकर बात करें। 

वृष राशि

प्रेम जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां लौटेंगी। 

मिथुन राशि

मिथुन वालों आपने लव लाइफ में अच्छे बदलाव लाने के जो उपाय किए थे वो सफल हो सकते हैं। इस सप्ताह लव लाइफ पटरी पर लौटेगी। कुछ लोग पार्टनर के साथ घूमने निकल सकते हैं। 

कर्क राशि

वैवाहिक जीवन में थोड़ा सतर्क रहें, अपनी बातों को पार्टनर पर थोपने से बचें। लव लाइफ में दूरियां न आएं इसलिए बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। 

सिंह राशि

प्रेम के रिश्ते में मधुरता आ सकती है। अगर लंबे समय से प्रेम संबंध में हैं तो इस सप्ताह पार्टनर के साथ शादी करने का विचार बना सकते हैं और इसको लेकर बात कर सकते हैं। 

कन्या राशि

पार्टनर की खूबियां देखने की बजाय अगर कमियां देखेंगे दिक्कतें प्रेम जीवन में पैदा हो सकती हैं। रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इस सप्ताह सकारात्मक रूप से पार्टनर से बात करनी होगी। 

तुला राशि 

पार्टनर की सेहत में उतार-चढ़ाव आपकी चिंता का विषय बन सकता है, उनका ख्याल रखें। आपका प्रेम दवा की तरह काम करेगा। 

वृश्चिक राशि

पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिहाज से सप्ताह अच्छा रह सकता है। सिंगल लोग इस सप्ताह मिलंग कर सकते हैं। 

धनु राशि

अहंकार में आकर पार्टनर से कुछ ऐसा बोल सकते हैं जिससे रिश्ते में दूरियां पैदा होंगी। अच्छा लव पार्टनर बनना चाहते हैं तो पार्टनर को अपना दोस्त समझें और उनपर जबरन कोई बात न थोपें। 

मकर राशि

पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं इस राशि के जातक बना सकते हैं। यह सप्ताह प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए सामान्य रह सकता है। 

कुंभ राशि

जीवनसाथी का मार्गदर्शन आपको करियर के क्षेत्र में उपलब्धियां दिला सकता है। प्रेम संबंधों में जो गलतफहमियां पैदा हुई थीं वो इस सप्ताह दूर हो सकती हैं। 

मीन राशि

किसी समारोह या पार्टी में किसी खास से इस राशि के जातकों की मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात प्रेम के रिश्ते में भी बदल सकती है। वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी सप्ताह अच्छा रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

रावण दहन के बाद पुतले की राख लेकर घर लौटते हैं लोग, क्या है वजह? जानें क्यों चली जा रही सदियों पुरानी ये मान्यता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।