22 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशियां और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। किसी को नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, तो किसी के लिए कारोबार और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं। वहीं, कुछ जातकों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कौन सी हैं गुरुवार की 4 लकी राशियां और उनका राशिफल।
- कन्या राशि: आपके लिए कल का दिन शानदार रह सकता है। जॉब वालों को किसी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, वे भी किसी की मदद से दूर हो सकती हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने और किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहने से मन प्रसन्न रहेगा।
- धनु राशि: आपके लिए कल का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। जॉब वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो भविष्य में लाभ के अवसर लेकर आएगा। सरकारी नौकरी से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलने की उम्मीद है। परिवार के बड़ों की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने के संकेत हैं।
- मकर राशि: इन जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहने के संकेत हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानी का हल मिलने से राहत मिलेगी। प्रशासनिक अधिकारी के सहयोग से महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। युवा भविष्य से जुड़े कामों को लेकर उत्साहित रहेंगे और उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद है। कर्ज चुकाने में भी सफलता मिलने से आर्थिक चिंता कम होगी।
- मीन राशि: गुरुवार का दिन आपके लिए कई मायनों में अच्छा रह सकता है। बड़ों का मार्गदर्शन मिलने से जरूरी फैसले लेना आसान होगा। कारोबारियों को मेहनत का लाभ मिल सकता है और व्यापार में विस्तार के अवसर बन सकते हैं। घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। बच्चों की परेशानियों को समझने और उन्हें समय देने से रिश्ते मजबूत होंगे। जरूरी काम शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेना आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: शुक्रादित्य योग से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 नवंबर तक करियर में तरक्की और धन लाभ के योग