1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ने सस्ते में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगा 108MP का डुअल कैमरा

Motorola ने सस्ते में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगा 108MP का डुअल कैमरा

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 27, 2026 07:18 pm IST,  Updated : Oct 27, 2026 07:21 pm IST

Motorola ने एक और दमदार फोन ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह फोन इस साल आए Motorola G37 Power के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है। इसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है।

Motorola G47 Power- India TV Hindi
मोटोरोला जी47 पावर Image Source : MOTOROLA

Motorola ने एक और दमदार फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को G सीरीज में पेश किया गया है, जिसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही, फोन में 108MP का कैमरा दिया गया है। Lenovo ओन्ड कंपनी का यह बजट फ्रेंडली फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन का लुक और डिजाइन मोटोरोला के इस साल लॉन्च हुए G सीरीज के अन्य फोन की तरह है। इससे पहले कंपनी ने साल की शुरुआत में Motorola G37 और G37 Power को पेश किया था, जो लगभग ऐसे ही फीचर्स के साथ आते हैं।

Motorola G47 Power की कीमत

यह फोन यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया है। इस फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत EUR 299.99 यानी लगभग 36,000 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन - Pantone Nautical Blue, Pantone Capri और Pantone Impenetrable में उतारा गया है। इसे Motorola G37 के अपग्रेड मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। इस फोन में भी 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।

Motorola G47 Power के फीचर्स

मोटोरोला का यह पावरफुल फोन 6.67 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। Moto G47 Series का यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है।

Motorola G47 Power फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 4GB + 128GB
बैटरी 7000mAh, 30W
कैमरा 108MP + 2MP, 8MP
OS Android 16

इस फोन में 4GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 108MP का मेन और एक 2MP का सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला के इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए मोटोरोला के इस फोन में WiFi, Bluetooth, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के अलावा IP64 रेटिंग मिलती है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max की कीमत लीक, जल्द भारत में होंगे लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।