जयपुर: राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की सरकारी गाड़ियों पर राष्ट्रीय प्रतीक वाले झंडे लगाने की व्यवस्था शुरू करने की मांग उठी है। राजस्थान IAS एसोसिएशन ने राज्य सरकार के सामने यह प्रस्ताव रखा है।
एसोसिएशन चाहता है कि पश्चिम बंगाल की तर्ज पर राजस्थान में भी वरिष्ठ IAS अधिकारियों को उनकी रैंक और पद के अनुरूप सरकारी वाहनों पर अशोक चक्र वाले झंडे लगाने का अधिकार दिया जाए। एसोसिएशन के सचिव समित शर्मा की ओर से सरकार को यह प्रस्ताव भेजा गया है। अब इस पर सरकार के रुख को लेकर नजरें टिकी हैं।
इसी साल राजस्थान में में बड़े स्तर पर हुए IAS अधिकारियों के तबादले
इसी साल राजस्थान में IAS अधिकारियों के तबादले की खबरें भी चर्चा में रही थीं। अप्रैल 2026 में राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले हए थे। इस दौरान CM सचिवालय में प्रमुख सचिव को छोड़ कर सभी अधिकारी बदले गए थे और 25 जिलों के DM का ट्रांसफर किया गया था।
ये खबर इसलिए चर्चा में आई थी क्योंकि मुख्यमंत्री के सचिव और विशेष सचिव को भी बदल दिया गया था। इसके अलावा राजस्थान के सबसे चर्चित शहर जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) का सचिव नियुक्त किया गया था और उत्सव कौशल और अमित शर्मा को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया था।
किन अधिकारियों के हुए थे तबादले?
- डॉ. जोगाराम – सचिव, आयुक्त, पंचायती राज विभाग, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
- नमित मेहता – आयुक्त, आबकारी विभाग, उदयपुर
- नम्रता वार्ष्णेय – विशेष सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग
- अरविंद पोसवाल – आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल
- डॉ. रश्मि शर्मा – निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, विशेष सचिव, सांख्यिकी विभाग
- जितेंद्र कुमार सोनी – मुख्यमंत्री के सचिव तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
- राजन विशाल – निदेशक, जल जीवन मिशन, जयपुर
- कन्हैया लाल स्वामी – संभागीय आयुक्त, जोधपुर
- नकाते शिवप्रसाद मदन – प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा, विकास एवं आईटी सेवाएं
- शिवांगी स्वर्णकार – विशेष सचिव, वित्त विभाग, CEO, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण सोसायटी
- ओमप्रकाश कसेरा – आयुक्त, जयपुर नगर निगम
- लक्ष्मी नारायण मंत्री – आयुक्त, उदयपुर और देवस्थान विभाग
- कल्पना अग्रवाल – विशेष सचिव, जल ग्रहण विकास और मृदा संरक्षण विभाग
- सुरेश ओला – प्रबंध निदेशक (RIICO), आयुक्त दिल्ली, मुंबई औद्योगिक गलियारा
- श्वेता चौहान – आयुक्त, उद्यानिकी विभाग राजस्थान, जयपुर
- राहुल जैन – आयुक्त, जोधपुर नगर निगम
- महेंद्र खड़गावत – संयुक्त सचिव, श्रम और कारखाना बॉयलर, निरीक्षण विभाग
- नरेश कुमार गोयल – आयुक्त, कृषि और पंचायती राज विभाग जयपुर
- जयदेव CS – सचिव, मानवाधिकार आयोग
- प्रियंका गोस्वामी – आजीविका परियोजनाएं और स्वयं सहायता समूह, जयपुर
- अल्पा चौधरी – भूमि प्रबंधन आयुक्त और पदेन निदेशक बंदोबस्त
- बाबूलाल गोयल – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग जयपुर
- नीलाभ सक्सेना – आयुक्त, उद्योग और वाणिज्य,कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व
- ललित कुमार – निदेशक, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग
- उत्सव कौशल – मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव
- गौरव सैनी – सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण
- रिया डाबी – मुख्यमंत्री की OSD
- शैलजा पांडे – CEO (MADA), बीकानेर
- रजत यादव – मुख्यमंत्री के OSD जयपुर
- अक्षत सिंह – मुख्यमंत्री के OSD
- गरिमा नरूला – OSD, मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर
ये भी पढ़ें-