1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले, CM सचिवालय में प्रमुख सचिव को छोड़ कर सभी अधिकारी बदले; 25 जिलों के DM का ट्रांसफर

राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले, CM सचिवालय में प्रमुख सचिव को छोड़ कर सभी अधिकारी बदले; 25 जिलों के DM का ट्रांसफर

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 01, 2026 09:21 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 09:39 am IST

राजस्थान सरकार ने 25 जिलों के डीएम को बदल दिया है। सरकार ने कुछ 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जयपुर के जिलाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी का तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर किया गया है। वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव भी होंगे।

मीटिंग करते सीएम भजनलाल शर्मा। फाइल- India TV Hindi
मीटिंग करते सीएम भजनलाल शर्मा। फाइल Image Source : FB/BHAJANLAL SHARMA

जयपुरः राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसमें 65 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 25 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के सचिव और विशेष सचिव को भी बदल दिया गया है। जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) का सचिव नियुक्त किया गया है। उत्सव कौशल और अमित शर्मा को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी आदेश के तहत, वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिव राजन विशाल को जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

25 जिलों के डीएम बदले

मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को जयपुर का जिलाधिकारी बनाया गया। बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी का तबादला टोंक में जिलाधिकारी के पद पर किया गया। जिन जिलों में जिलाधिकारी बदले गए हैं उनमें जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलोदी, बारां, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना-कुचामन, नागौर, करौली, दौसा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, सलूंबर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ शामिल है। 

इन अधिकारियों के तबादले

  • डॉ. जोगाराम – सचिव, आयुक्त, पंचायती राज विभाग, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • राजन विशाल – निदेशक, जल जीवन मिशन, जयपुर
  • जितेंद्र कुमार सोनी – मुख्यमंत्री के सचिव तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
  • कन्हैया लाल स्वामी – संभागीय आयुक्त, जोधपुर
  • नकाते शिवप्रसाद मदन – प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा, विकास एवं आईटी सेवाएं
  • शिवांगी स्वर्णकार – विशेष सचिव, वित्त विभाग, CEO, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण सोसायटी
  • ओमप्रकाश कसेरा – आयुक्त, जयपुर नगर निगम
  • नमित मेहता – आयुक्त, आबकारी विभाग, उदयपुर
  • नम्रता वार्ष्णेय – विशेष सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग
  • अरविंद पोसवाल – आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल
  • डॉ. रश्मि शर्मा – निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, विशेष सचिव, सांख्यिकी विभाग
  • लक्ष्मी नारायण मंत्री – आयुक्त, उदयपुर और देवस्थान विभाग
  • कल्पना अग्रवाल – विशेष सचिव, जल ग्रहण विकास और मृदा संरक्षण विभाग
  • सुरेश ओला – प्रबंध निदेशक (RIICO), आयुक्त दिल्ली, मुंबई औद्योगिक गलियारा
  • प्रियंका गोस्वामी – आजीविका परियोजनाएं और स्वयं सहायता समूह, जयपुर
  • अल्पा चौधरी – भूमि प्रबंधन आयुक्त और पदेन निदेशक बंदोबस्त
  • बाबूलाल गोयल – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग जयपुर
  • नीलाभ सक्सेना – आयुक्त, उद्योग और वाणिज्य,कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व
  • ललित कुमार – निदेशक, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग
  • उत्सव कौशल – मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव
  • गौरव सैनी – सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण
  • श्वेता चौहान – आयुक्त, उद्यानिकी विभाग राजस्थान, जयपुर
  • राहुल जैन – आयुक्त, जोधपुर नगर निगम
  • महेंद्र खड़गावत – संयुक्त सचिव, श्रम और कारखाना बॉयलर, निरीक्षण विभाग
  • नरेश कुमार गोयल – आयुक्त, कृषि और पंचायती राज विभाग जयपुर
  • जयदेव CS – सचिव, मानवाधिकार आयोग
  • रिया डाबी – मुख्यमंत्री की OSD
  • शैलजा पांडे – CEO (MADA), बीकानेर
  • रजत यादव – मुख्यमंत्री के OSD जयपुर
  • अक्षत सिंह – मुख्यमंत्री के OSD
  • गरिमा नरूला – OSD, मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर

कौन कहां का डीएम बना

  • संदेश नायक – जिला कलेक्टर जयपुर
  • अनुपमा जोरवाल – जिला कलेक्टर जैसलमेर
  • आलोक रंजन – जिला कलेक्टर जोधपुर
  • गौरव अग्रवाल – जिला कलेक्टर उदयपुर
  • चिन्मय गोपाल – जिला कलेक्टर बाड़मेर
  • शुभम चौधरी – जिला कलेक्टर प्रतापगढ़
  • आशीष मोदी – जिला कलेक्टर सीकर
  • अंकित कुमार सिंह – जिला कलेक्टर फलोदी
  • बालमुकुंद असावा – जिला कलेक्टर बारां
  • निशांत जैन – जिला कलेक्टर बीकानेर
  • टीना डाबी – जिला कलेक्टर टोंक
  • रवींद्र गोस्वामी – जिला कलेक्टर पाली
  • रोहिताश सिंह तोमर – जिला कलेक्टर सिरोही
  • हरफूल सिंह यादव – जिला कलेक्टर बूंदी
  • अवधेश मीणा – जिला कलेक्टर डीडवाना कुचामन
  • देवेंद्र कुमार – जिला कलेक्टर नागौर
  • अक्षय गोदारा – जिला कलेक्टर करौली
  • सौम्या झा – जिला कलक्टर दौसा
  • अतुल प्रकाश- जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा
  • देशल दान-जिला कलक्टर डूंगरपुर
  • मोहम्मद जुनेद पीपी-जिला कलक्टर सलूम्बर
  • मयंक मनीष-जिला कलक्टर डीग
  • अपर्णा गुप्ता- जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़
  • अमित यादव-जिला कलक्टर श्रीगंगानगर
  • डॉ. मंजू-जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़

ट्रांसफर की पूरी लिस्ट 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।