1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'इतने जूते खाने के बाद भी आ गया...', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदर्शनकारी को देखकर दिया विवादित बयान, Video

'इतने जूते खाने के बाद भी आ गया...', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदर्शनकारी को देखकर दिया विवादित बयान, Video

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 30, 2026 08:11 pm IST,  Updated : Oct 30, 2026 08:29 pm IST

इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब एक शख्स पोस्टर लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने पहुंच गया। प्रदर्शनकारी को देखते ही मंत्री नाराज हो गए और कहा कि इतने जूते खाने के बाद भी आ गया।

Kailash Vijayvargiya controversial statement- India TV Hindi
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। Image Source : PTI

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर से अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने प्रदर्शनकारी को देखकर कहा कि वह इतने जूते खाने के बाद भी आ गया। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना इंदौर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा के दौरान' सामने आई है। अब इस घटना का पूरा वीडियो भी वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान फिर से चर्चा का विषय बन गया है। इंदौर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा के दौरान एक समाजसेवी पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने पहुंचा। उसे देखकर मंत्री विजयवर्गीय इस कदर नाराज हुए कि पुलिस अधिकारियों को उसे हटाने के निर्देश दे दिए। इस दौरान मंत्री ने प्रदर्शनकारी को लेकर कहा- "इतने जूते खाने के बाद भी आ गया।" अब मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​

पुलिस ने प्रदर्शनकारी को हटाया

इंदौर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारी के आने से माहौल गरमा गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय प्रदर्शनकारी को देखते ही नाराज हो गए और पुलिस अधिकारियों को उसे वहां से हटाने के लिए कहने लगे। इस दौरान मंत्री ने कहा- "यह एक न्यूसेंस यहां आ गया है। इतने जूते खाने के बाद भी आ गया। इसको गाड़ी में बिठाओ यहां से, यहां दिखना नहीं चाहिए।" मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस प्रदर्शनकारी को गाड़ी में बैठाकर वहां से ले गई। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पहले भी बयान पर हुए हैं विवाद

बता दें कि इससे कुछ ही दिनों पहले कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से वार्ड की महिला पार्षद की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी कर दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी और मंत्री की टिप्पणी को निंदनीय बताया था। कैलाश विजयवर्गीय इससे पहले भी कई मुद्दों पर बयान देने के बाद विवादों में आ चुके हैं। (रिपोर्ट: भारत पाटिल)

ये भी पढ़ें- VIDEO: "70 का हो गया हूं, सठिया गया हूं... जो गलत है वो गलत", मंच से बोले कैलाश विजयवर्गीय

'बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं', राजा हत्याकांड पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूतना का दिया उदाहरण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।