1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते बुजुर्ग महिला को किया किडनैप, बाद में हत्या कर शव को जलाया, हड्डियों को नदी में फेंका

पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते बुजुर्ग महिला को किया किडनैप, बाद में हत्या कर शव को जलाया, हड्डियों को नदी में फेंका

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 28, 2026 02:49 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 02:54 pm IST

पैसों के लेनदेन और संपत्ति विवाद में हत्या के बाद शव जलाकर राख और अस्थियां नदी में बहा दी गईं। पुलिस की टीम अब अवशेषों की तलाश और DNA जांच की तैयारी में जुटी हुई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

राजस्थान के भीलवाड़ा में 15 दिनों से लापता 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गुमशुदगी का मामला अब दिल-दहला देने वाले हत्याकांड में बदल गया है। पुलिस ने पिछले 15 दिनों के अथक प्रयास से इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। अब पुलिस आरोपी की निशानदेही पर महिला के बचे हुए अवशेषों की तलाश कर रही है।

ऐसे सनसनीखेज हत्याकांड का हुआ खुलासा

भीलवाड़ा शहर के वीर सावरकर चौक में रहने वाली 72 वर्षीय कमला देवी काकरिया 15 दिन पहले लापता हो गई थी। मृतका की पुत्रवधू ने इसकी भीमगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से एक आरोपी 50 वर्षीय रवि तापड़ियां को हिरासत में लिया। उससे कड़ाई से पुछताछ के बाद सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में जाते हुई दिखी महिला

जहां भीलवाड़ा शहर के डीवाईएसपी सज्जन सिंह ने कहा कि 15 अक्टूबर को थाने में एक महिला रवीना देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी सास कमला देवी काकरिया वीर सावरकर चौक में रहती है। खाना बनाने जाती है। हमने बुजुर्ग महिला की गुमशुदगी की तत्काल रिपोर्ट दर्ज करके सीसीटीवी फुटैज से अंतिम बार आर.के. कॉलोनी निवासी रवि तापड़ियां के साथ जाते हुए दिखाई दी। जिसको हिरासत में लेकर पुछताछ की तो पहले वह गुमराह करता रहा। इसके बाद मनोवैज्ञानिक और कठोरता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कमला देवी के घर आता-जाता था। उसके अधिकांश लेन-देन के काम यही करता था। 

मुंह दबाकर घोंट दिया गला

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह किसी सम्पत्ति को हस्तांतरित करवाना चाहता था। इसको लेकर इसने यह कदम उठाया। रवि महिला को पहले सुभाष नगर थाना क्षेत्र के छोटी पुलिया स्थित एक मकान में ले गया। जहां उसने अपने एक साथी हीरा सिंधी के साथ मिलकर पहले मुंह दबाकर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसके शव घर में उसने जला दिया और उसके बचे हुए अवशेषों (हड्डियों) को पालड़ी रोड स्थित कोठारी नदी में ले जाकर डाल दिया। 

कराया जाएगा डीएनए टेस्ट भी

पुलिस ने कहा कि मंगलवार को उसकी निशानदेही पर मृतका के बचे हुए अवेशेषों की तलाश की जा रही है। इसके लिए गोताखोरों की टीम के साथ ही एफएसएल और जेसीबी की मदद ली जा रही है। इस मामले में रवि के साथ हीरा सिंधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही। मतृका की राख और हड्डियों का उनके परिवार से डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा।

सोमदत्त त्रिपाठी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

आसाराम ने किया सरेंडर, जेल वापसी पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! रात 11 बजे पहुंचे, नहीं थी मिली एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।