Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जा सकते हैं। शाओमी के ये डुअल डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन हाल ही में एक ग्लोबल रिटेलर की वेबसाइट पर देखे गए हैं। ये दोनों फोन कुछ दिन पहले चीन में लॉन्च किए गए हैं। यूरोपीयन रिटेलर की वेबसाइट पर इन दोनों फोन की ग्लोबल प्राइस भी सामने आई है।
यूरोपीय वेरिएंट की कीमत लीक
रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी का यह फोन Epto ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। वेबसाइट के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro को EUR 1398.9 यानी लगभग 1,50,000 रुपये की प्राइस में लिस्ट किया गया है। इसका 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट EUR 1591.9 यानी लगभग 1,69,000 रुपये में लिस्ट हुआ है। वहीं, Xiaomi 18 Pro Max को EUR 1783.9 यानी लगभग 1,89,000 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह फोन 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।
चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में देखा गया है। इससे पहले मोटोरोला ने भी अपने Signature 27 स्मार्टफोन को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में शोकेस किया है। इसकी भी भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। इससे पहले कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस फोन से जुड़ा एक टीजर जारी किया है, जिसमें फोन का ब्लू फिनिश वाला वीडियो दिखाया गया है। कंपनी ने अपने वीडियो के साथ "Coming Soon" लिखा है।
Xiaomi 18 Pro के फीचर्स
शाओमी की यह फोन 6.4 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के बैक में 2.7 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi 18 Pro में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और एक 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। इसमें 7000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - 11000mAh बैटरी, 108MP AI कैमरा के साथ चीनी कंपनी ने लॉन्च किया धांसू फोन