1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi का डुअल डिस्प्ले वाला फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Xiaomi का डुअल डिस्प्ले वाला फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 12, 2026 05:57 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 05:57 pm IST

Xiaomi 18 Pro भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन हाल ही में चीन में पेश किया गया है। भारत में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को शोकेस किया है।

Xiaomi 18 Pro- India TV Hindi
शाओमी 18 प्रो Image Source : XIAOMI

Xiaomi का हाल में लॉन्च हुआ डुअल डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में देखा गया है। इससे पहले मोटोरोला ने भी अपने Signature 27 स्मार्टफोन को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में शोकेस किया है। इसकी भी भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है।

कंपनी पहले ही कर चुकी टीज

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में Xiaomi India के प्रोडक्ट मार्केटिंग डायरेक्टर गौतम बत्रा ने इस स्मार्टफोन को शोकेस किया है। साथ ही, कंफर्म भी किया है कि जल्द ही इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस फोन से जुड़ा एक टीजर जारी किया है, जिसमें फोन का ब्लू फिनिश वाला वीडियो दिखाया गया है। कंपनी ने अपने वीडियो के साथ "Coming Soon" लिखा है। कंपनी ने Xiaomi 18 Pro के साथ Xiaomi 18 Pro Max को भी चीन में लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी ने यह अभी कंफर्म नहीं किया है कि इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi 18 Pro के फीचर्स

शाओमी की यह फोन 6.4 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के बैक में 2.7 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Xiaomi 18 Pro में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और एक 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। इसमें 7000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Vivo का एक और फोन जल्द होगा लॉन्च, Google Play Console पर हुआ लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।