1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 75000 रुपये सस्ता हुआ Samsung का फोल्डेबल फोन, Amazon Sale में बंपर ऑफर

75000 रुपये सस्ता हुआ Samsung का फोल्डेबल फोन, Amazon Sale में बंपर ऑफर

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 12, 2026 04:04 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 04:04 pm IST

Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत में भारी कटौती हुई है। अमेजन पर चल रहे फेस्टिव सीजन सेल में सैमसंग का यह मुड़ने वाला फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 Image Source : SAMSUNG

Highlights

  • Samsung ने अपने फोल्डेबल फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है।
  • सैमसंग के पिछले साल लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन की कीमत में 75000 रुपये की कटौती की गई है।
  • Amazon पर चल रहे सेल में सैमसंग के इस फोन को सस्ते में घर ला सकते हैं।

Samsung के मुड़ने वाले फोन Galaxy Z Fold 7 को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 75,000 रुपये कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। फोन में 200MP कैमरा और Google Gemini जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Amazon पर चल रही सेल में सैमसंग का यह फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 पर ऑफर

Samsung Galaxy Z Fold 7 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। इसे अमेजन पर 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 2,04,999 रुपये है। वहीं फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसे तीन ृकलर ऑप्शन- ब्लू शैडो, जेट ब्लैक और कोरल रेड में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 6.5 इंच का 2X डायनैमिक AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, यह 8 इंच के बड़े 2X डायनैमिक AMOLED मेन डिस्प्ले के साथ आता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक की है। फोल्ड होने के बाद इसकी मोटाई 8.9mm है। वहीं, अनफोल्ड होने के बाद इस फोन की मोटाई 4.2mm है। फोन का वजन भी 215 ग्राम है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 फीचर्स
मेन डिस्प्ले 8 इंच AMOLED, 120Hz
कवर डिस्प्ले 6.5 इंच AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 16GB + 1TB
बैटरी 4400mAh, 25W
कैमरा 200MP + 12MP + 10MP, 10MP + 10MP
OS Android 16

सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला सिरैमिक 2 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन वाइड एंगल, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें दो सेल्फी कैमरे मिलेंगे। इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा और 10MP का कवर फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कवर बंद होने के बाद सेल्फी कैमरे का काम करेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - 200MP कैमरा के साथ आएगा Oppo Find N7 फोल्डेबल फोन, सामने आए फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।