इस वक्त ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, वहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला इस वक्त डरबन में चल रहा है। तीन दिन के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिल रही है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज निक मैडिनसन के लिए ये मैच अभी तक अच्छा नहीं गया है। वे करीब 10 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं, जिसे वे यादगार बनाना चाहते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
निक मैडिसन पहली पारी में शून्य पर आउट हुए, दूसरी पारी में बनाए 48 रन
निक मैडिसन साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में जब पहली पारी में खेलने के लिए उतरे तो डक पर आउट हो गए। हालांकि इससे पहले निक ने लंबे समय तक संघर्ष किया। उन्होंने 33 बॉल खेली, लेकिन वे रन एक भी बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद जब मैच की दूसरी पारी आई तो 48 रन बनाकर आउट हो गए। निक ने 38 बॉल का सामना किया। उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने आते ही तेजी के साथ रन बनाने की कोशिश की, जिसमें वे कुछ हद तक तो सफल रहे, लेकिन टेस्ट में लंबी पारी खेलने की जरूरत होती है, जो वे नहीं कर पाए।
साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, इससे पहले आखिरी टेस्ट मैच
इस मैच से पहले निक मैडिसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। उसके बाद वे टीम से बाहर हो गए और अब जाकर उनकी वापसी हो सकी है। लेकिन ये कतई याद रखने वाली नहीं है। इस मैच में तो निक का खेल अब खत्म हो गया है, क्योंकि उनकी दोनों पारियां समाप्त हो चुकी हैं। निक ने अब तक 3 टेस्ट खेलकर केवल 27 रन ही बनाए हैं। उनका औसत केवल 6.75 का है। ऐसे में अब निक की नजर अगले मैच पर होगी, जहां वे बड़े रन बनाना चाहेंगे।
अब तक दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया इस पहले मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए। इसके बाद जब साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में खेलने के लिए उतरी तो 284 रन ही बना सकी। यानी ऑस्ट्रेलिया को पहली ही पारी के आधार पर लीड मिल गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में भी अच्छा स्कोर बना लिया है। अब अगर साउथ अफ्रीका को ये मैच अपने नाम करना है तो उसे बड़ा टारगेट चेज करना होगा।
यह भी पढ़ें
सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, अभिषेक शर्मा बनेंगे नए सिक्सर किंग
रवींद्र जडेजा ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, टीम ने रणजी ट्रॉफी में बना दिए करीब 400 रन