1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, अभिषेक शर्मा बनेंगे नए सिक्सर किंग

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, अभिषेक शर्मा बनेंगे नए सिक्सर किंग

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 12, 2026 01:33 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 01:33 pm IST

अभिषेक शर्मा ने अब इस साल टी20 इंटरनेशनल में 68 सिक्स लगा दिए हैं। वे सूर्यकुमार यादव की बराबरी पर आ गए हैं। हो सकता है कि वे जल्द ही पहले नंबर पर पहुंच जाएं।

abhishek sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। अब तक तीन मैच हो चुके हैं, इस दौरान भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन तीसरे मैच में किया है। रविवार को खेले गए तीसरे मैच में अभिषेक ने जबरदस्त बल्लेबाजी का मुआयरा पेश किया। इस बीच वे सूर्यकुमार यादव के एक बड़े ​कीर्तिमान के करीब पहुंच गए हैं। माना जा सकता है कि अभिषेक अगले ही मैच में सूर्या से आगे निकल जाएंगे। रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का है। 

सूर्यकुमार यादव ने लगाए हैं एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल में सिक्स

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज भारत के सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने साल 2022 में 68 छक्के लगा दिए थे। अब तक इस पर अकेले सूर्या का ही नाम लिखा था, लेकिन अ​ब अभिषेक उनकी बराबरी पर आकर खड़े हो गए हैं। अभिषेक ने भी इस साल टी20 इंटरनेशनल में अब तक 68 सिक्स लगा दिए हैं। यानी एक और सिक्स लगाते ही अभिषेक पूर्व कप्तान सूर्या के आगे निकल जाएंगे। हो सकता है कि अगले ही मैच में या फिर सीरीज के आखिरी मैच में वे पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच में अ​भिषेक ने बनाए 30 बॉल पर 69 रन

मौजूदा वेस्टइंडीज सीरीज के पहले दो मैचों में अभिषेक बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, लेकिन तीसरे मैच में उनके बल्ले से जमकर रन निकले। पहले मैच में अभिषेक 10 बॉल पर 21 रन बना सके। इसमें तीन चौके और एक छक्का मारा। दूसरे मैच में उन्होंने 12 बॉल पर 20 रन बनाए। इसमें दो चौके और एक छक्का रहा। इसके बाद तीसरे मुकाबले में उनका बल्ला चला। उन्होंने 30 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में 69 रन ठोक दिए। इसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने 230 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 

सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद में खेला जाना है

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। ये मैदान अभिषेक के लिए बिल्कुल घर जैसा है। आईपीएल के दौरान अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस ग्राउंड पर खूब खेले हैं और रन भी बनाए हैं। एक बार​ फिर उनसे बड़ी और आक्रामक पारी की उम्मीद होगी। इसके बाद तीसरा मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। 

यह भी पढ़ें 

रवींद्र जडेजा ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, टीम ने रणजी ट्रॉफी में बना दिए करीब 400 रन

भारत ने वेस्टइंडीज पर बनाई 2-1 की लीड, अब कब और कहां खेले जाएंगे बचे हुए दो मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।