1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही है सरकार, हम नहीं रुकने वाले', सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बोले राहुल गांधी

'ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही है सरकार, हम नहीं रुकने वाले', सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बोले राहुल गांधी

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Oct 12, 2026 12:29 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 01:06 pm IST

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। लेकिन युवा रुकने वाले नहीं है। ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने तक यह मूवमेंट जारी रहेगा।

Rahul gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : ANI

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। लाखों लोग ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे? राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को बचाकर सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है। 

पुलिस एक्शन पर सवाल

राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के एक्शन पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्यों दिल्ली को जेल में क्यों बदला जा रहा है? लोगों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। ट्रेन-बसों को रोक जा रहा है। दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है।

राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि सड़कों पर 20,000 से 30,000 पुलिस वाले तैनात हों। सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है, क्योंकि हम देश को दिखाना चाहते हैं कि मोदी जी ज्ञानेश कुमार प्रोटेक्ट कर रहे हैं। उन्हें जितना प्रोटेक्ट करेंगे, हम उनके कंट्रोलर तक उतना ही ज़्यादा पहुंचेंगे

राहुल गांधी ने कहा कि 50 प्रतिशत पुलिसवाले हमसे कह रहे हैं कि जो आप कर रहे हो वह सही है। हमें इसे जारी रखना चाहिए। पुलिस, ITBP, CRPF और भारत की जनता एक तरफ है, और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के 4 से 5 लोग हैं। ये लोग वोट चोरी और देश को हाईजैक करने में मदद कर रहे हैं।

सीजेआई को चिट्ठी लिखकर चिंता जताई थी

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और मैंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को चिट्ठी लिखकर लोकतंत्र की हत्या और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई थी। उन्होंने हमें जवाब दिया और याचिका दायर करने का निर्देश दिया। आज इंडिया ब्लॉक के नेता और मैं साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और यह याचिका दायर करेंगे।

हमारे संपर्क में 200 अधिकारी 

राहुल गांधी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहता हूं कि आपकी सरकार के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं और वे हमें जानकारी दे रहे हैं। हमें यह भी पता है कि ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे हैं। मैं उनसे सीधे कह रहा हूं, 'आप मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नहीं टिक पाएंगे'।

बता दें कि राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के साथियों के साथ आज सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई से मिलने के लिए जाएंगे। हालांकि इससे पहले सीजेआई का बयान आ गया। सीजेआई ने मीडिया के सामने आकर स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि मुझे कल बैठक के अनुरोध के संबंध में एक पत्र मिला था। मैंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया था, जिसमें उन कारणों का उल्लेख किया गया था कि मैं क्यों नहीं मिल पाऊंगा?

ये भी पढ़ें

विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन शाम 4 बजे तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।