Instagram यूजर्स भी जल्द YouTube की तरह लंबी वीडियो अपलोड कर सकेंगे। मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के क्रिएटर्स के लिए अब 90 मिनट तक के हॉरिजोन्टल वीडियो अपलोड करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी फिलहाल इस फीचर को टेस्ट कर रही है। आने वाले कुछ समय में यह फीचर क्रिएटर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा।
इंस्टाग्राम ने इस फीचर को फिलहाल अमेरिकी यूजर्स के साथ टेस्ट करना शुरू किया है। इससे पहले ब्राजील में भी इस फीचर का ट्रायल किया जा रहा था। इसके अलावा इंस्टाग्राम को स्मार्ट टीवी पर भी एक्सेस किए जाने वाला फीचर भी टेस्ट हो रहा है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट प्रोडक्ट टेसा लयोन्स ने इंस्टाग्राम के इस फीचर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी भी थे।
कैसे काम करेगा फीचर?
इंस्टाग्राम पर क्रिएटर्स फिलहाल शॉर्ट्स को हॉरिजोन्टल फॉर्मेट में अपलोड कर सकते हैं। अगर, वीडियो लंबा रहता है तो उसे केवल फॉलोअर्स तक ही लिमिट कर दिया जाता है। नए फीचर्स के आने के बाद क्रिएटर्स 90 मिनट तक का हॉरिजोन्टल वीडियो अपलोड कर पाएंगे। यूजर्स इंस्टाग्राम पर यूट्यूब की तरह ही लंबी वीडियो को देख पाएंगे। उदाहरण के तौर पर यूजर्स हॉरिजोन्टल फॉर्मेट में वेब सीरीज का एपिसोड वन गो में देख पाएंगे।
Instagram ने कुछ समय पहले ब्राजील के कुछ क्रिएटर्स के साथ इस फीचर को टेस्ट किया था। अब इसे अमेरिकी चुनिदा क्रिएटर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। लॉन्ग वीडियो की वजह से कंपनी और क्रिएटर्स के पास ज्यादा रेवेन्यू अर्न करने का मौका रहेगा। इसके अलावा स्मार्ट टीवी को लिए IGTV ऐप को भी और ज्यादा इंटरेक्टिव बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।
इन फीचर्स के अलावा इंस्टाग्राम में क्रिएटर्स के लिए प्रोफाइल में एक नया सेक्शन जोड़ा जा रहा है। इस सेक्शन में क्रिएटर्स एक-दूसरे से जुड़ी रील्स की पूरी सीरीज बनाकर रख सकेंगे। लॉन्ग वीडियो की सुविधा मिलने के बाद क्रिएटर्स YouTube की तरह ही लंबे वीडियो अपने प्रोफाइल पर शेयर कर सकेंगे।
Meta जल्द अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook और Instagram में बड़ा बदलाव कर सकता है। इस बदलाव के बाद इन ऐप्स को रात में यूज नहीं किया जा सकेगा और दिन में भी केवल 2 घंटे चलाने की लिमिट सेट की जा सकती है। यह फैसला केवल टीनएजर्स अकाउंट के लिए लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Apple ने भारत में लॉन्च किया OLED स्क्रीन वाला iPad Mini (2026), मिलेगा लेटेस्ट A20 Pro चिप