1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का 365 दिन चलने वाला प्लान, फ्री मिलेगा 1 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर

BSNL का 365 दिन चलने वाला प्लान, फ्री मिलेगा 1 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 26, 2026 06:14 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 06:14 pm IST

BSNL के 365 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान में कंपनी यूजर्स को 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल और 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर ऑफर कर रही है।

BSNL 365 days recharge plan- India TV Hindi
बीएसएनएल का 365 दिन वाला प्लान Image Source : BSNL INDIA

BSNL ने इस महीने की शुरुआत में दो नए रिचार्ज प्लान उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री SMS समेत एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी दिया जा रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड के ये प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो इंश्योरेंस कवर नहीं लेते हैं। सरकारी कंपनी का ऐसा ही एक एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन प्लान है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल और 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर मिलता है।

365 दिन वाला प्लान

भारत संचार निगम का यह 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 2449 रुपये में आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, इसमें यूजर्स को फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा यानी कुल 730GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।

इस प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 1 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही, 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर का भी लाभ मिलेगा। पर्सनल एक्सीडेंटल कवर की बात करें तो रोड एक्सीडेंट, बर्न यानी आग से जलने पर, सर्प दंश, बिजली गिरने और इलेक्ट्रिक शॉक लगने पर इस एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ ले सकेंगे। साथ ही, किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।

202 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 32 दिनों की है। यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को 300 मिनट वॉइस कॉल का लाभ दिया जाएगा। यह प्लान 5GB इंटरनेट डेटा और 100 फ्री SMS के लाभ के साथ आता है।

BSNL ने इसके अलावा अपने 51 रुपये वाले ऑफर को 31 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया है। इस ऑफर में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। साथ ही, पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें - 27 अक्टूबर को लॉन्च होगा Redmi K100, कलर वेरिएंट समेत कई फीचर्स हुए कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।