1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon-Flipkart पर दिवाली सेल, स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंसेज पर भारी छूट

Amazon-Flipkart पर दिवाली सेल, स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंसेज पर भारी छूट

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 26, 2026 12:58 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 01:10 pm IST

Amazon-Flipkart पर दिवाली सेल की शुरुआत हो गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी फेस्टिवल सेल को दिवाली तक एक्सटेंड करने का फैसला किया है। फेस्टिव सीजन सेल में स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, एसी आदि की खरीद पर 80% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Amazon Sale- India TV Hindi
अमेजन सेल Image Source : AMAZON

Amazon और Flipkart पर पिछले महीने शुरू हुई फेस्टिव सीजन सेल आगे दिवाली तक एक्सटेंड हो गई है। फ्लिपकार्ट ने इसे Big Shopping Utsav Sale के नाम से एक्सटेंड किया है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर अन्य होम अप्लायंसेज की बिक्री पर 80% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, अमेजन ने इस सेल को Great Indian Festival Sale 'Reloaded' के नाम से दिवाली तक एक्सटेंड कर दिया है। सेल में स्मार्टफोन, टीवी, एसी, फ्रिज आदि की खरीद पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Amazon Great Indian Festival Sale 'Reloaded'

ई-कॉमर्स वेबसाइट ने अपनी फेस्टिवल सेल को आगे दिवाली तक के लिए एक्सटेंड कर दिया है। इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीद पर 10% या 9,750 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। Axis और ICICI बैंक के कार्ड पर यह ऑफर मिलेगा। अमेजन पर आयोजित इस सेल में Samsung Galaxy Z Fold 7 को 1,27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत में करीब 40,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

इसके अलावा कंपनी Samsung के फोन पर ब्लॉकबस्टर डील भी दे रही है। पिछले साल लॉन्च हुए प्रीमियम फोन Samsung Galaxy S25 Ultra को 9888 रुपये महीने की EMI पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा Galaxy A56 और Galayx M47 5G को क्रमशः 5,333 रुपये और 4,167 रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं।

Samsung के अलावा OnePlus, iQOO, Realme, iQOO, Xiaomi, Lava जैसे ब्रांड्स के फोन काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। यही नहीं, एक्सेसरीज की खरीद पर 65% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। होम अप्लायंसेज की बात करें तो इनकी खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का लाभ दिया जा रहा है।

Flipkart Big Shopoing Utsav

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने दिवाली सेल को नया नाम दिया है। बिग शॉपिंग उत्सव में Nothing, Motorola, Realme, Redmi, Google Pixel जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। Nothing का इस साल लॉन्च हुए फोन Phone (4b) महज 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा Vivo और HMD के फोन भी 10,000 से 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में खरीदे जा सकते हैं।

अमेजन की तरह ही फ्लिपकार्ट पर भी एक्सेसरीज और होम अप्लायंसेज को काफी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। गेमिंग लैपटॉप की खरीद पर 75% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इनकी खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Vivo ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।