उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में हुई इस घटना में गोली लगने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल शख्स को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुआ विवाद
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नौबस्ता इलाके में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष की ओर से कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस दौरान तीन लोगों को गोली लग गई। गोली लगने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दि्या।
भागते आरोपी को सिपाही ने पकड़ा
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिपाही कार्तिक ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। इलाके में पुलिस बल की तैनाती और आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद नौबस्ता इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद से राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में दहशत फैल गई। दिन के समय में दो गुटों के बीच फायरिंग से हर कोई डरा हुआ है। गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आरोपियों की पहचाने में जुटी हुई है। एक आरोपी पुलिस के शिकंजे में है।
ये भी पढ़ें:
राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल