1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल

राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल

 Reported By: Vishal Singh,  Written By: Amar Deep
 Published : Oct 26, 2026 10:44 am IST,  Updated : Oct 26, 2026 11:22 am IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लखनऊ से सुलतानपुर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं।- India TV Hindi
राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं। Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी से सामने आ रही है। यहां राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हैं। हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं। यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91 KM माइलस्टोन के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के काफिले में शामिल 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसे में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सुरक्षा से जुड़े कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि आज राहुल गांधी लखनऊ से सुलतानपुर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

लखनऊ से सुलतानपुर जा रहे थे राहुल गांधी

बता दें कि सुलतानपुर कोर्ट में मानहानि के मामले में राहुल गांधी की आज पेशी होनी है। 8 साल पहले राहुल गांधी ने अमित शाह के ऊपर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर कोर्ट में राहुल गांधी पेश होंगे। आज राहुल गांधी के लिए बहुत बड़ा दिन है। थोड़ी देर बार अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी की सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होगी। सुलतानपुर की अदालत आज मानहानि केस में अपना फैसला सुनाएगी। इस दौरान राहुल खुद अदालत में मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी लखनऊ से सुलतानपुर के लिए निकल चुके हैं। 

आठ साल पुराने मामले में पेशी आज 

दरअसल, यह पूरा मामला वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है। इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए सुलतानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। उनका आरोप था कि राहुल गांधी की टिप्पणी से अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचा। मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए खुद को निर्दोष बताया था। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। 

इसके बाद मामले में गवाहों, साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर सुनवाई आगे बढ़ी। अब इस मामले में अदालत ने 26 अक्टूबर को फैसला सुनाने की तारीख निर्धारित की है। राहुल गांधी फैसले के दिन अदालत में उपस्थित रहेंगे। फिलहाल, करीब आठ साल पुराने इस मानहानि मामले में 26 अक्टूबर की तारीख महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राहुल गांधी की मौजूदगी में अदालत का फैसला सुनाया जाना निर्धारित है।

यह भी पढ़ें-

जामिया प्रशासन ने मानी छात्रों की मांग, यूनिवर्सिटी में जल्द होंगे छात्रसंघ चुनाव; सस्पेंशन और नोटिस भी वापस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।