नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत के बाद एक्शन हो रहा है। लापरवाह अधिकारी हटाए जा रहे हैं। SIT हादसे वाली जगह पहुंची हैं और लापरवाही वाले एंगल से पूरी जांच की जा रही है।
मौनी अमावस्या के दिन प्रशासन के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थकों की झड़प हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि समर्थक बैरियर तोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट की एआई जनरेटेड फोटो आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने भी ऐसा ही किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
अयोध्या के राम मंदिर परिसर में घुसे संदिग्ध शख्स को सुरक्षाकर्मियों हिरासत में ले लिया। जांच एजेंसियों की पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु माघ मेला के पहले दिन संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। शाम सात बजे तक 31 लाख से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई। दिन खत्म होने तक यह संख्या 35 लाख के पार पहुंचने का अनुमान है।
कल पीएम मोदी ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का लखनऊ उद्घाटन किया था जिसमें हजारो की संख्या में फूल और गमले रास्ते की सजावट के लिए रखे गए थे। लेकिन पीएम के कार्यक्रम स्थल से रवाना होते ही वहां से जो तस्वीरें सामने आईं, वे बेहद शर्मसार करने वाली थीं।
यूपी BJP चीफ पंकज चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों को जाति आधारित सियासत से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारी की पहचान विकासवादी राजनीति, राष्ट्रवाद और सर्वस्पर्शी राजनीति से है।
यूपी एसटीएफ ने आयुष्मान भारत योजना में चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। एसटीएफ ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रविवार के दिन बीजेपी उत्तर प्रदेश के लिए नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। इस पद के लिए पंकज चौधरी का नाम तय हो चुका है। वह बीजेपी ऑफिस में नामांकन कर चुके हैं।
लखनऊ में सनकी आशिक ने घर में घुसकर प्रेमिका को गोली मार दी। गोली लगने के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
उत्तर प्रदेश में नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में एक नाम सामने आया है, जो चर्चा में सबसे आगे है। ये नाम ओबीसी वर्ग यानी कुर्मी समुदाया से आता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज कसा है। सीएम ने कहा, यूपी अब उपद्रव प्रदेश नहीं, उत्सव प्रदेश बन गया है। अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति सख्ती से लागू है। देखें वीडियो...
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकी अयोध्या में विस्फोट करना चाहते थे। गिरफ्तार हो चुकी शाहीन ने अयोध्या के स्लीपर मॉड्यूल को एक्टिवेट भी कर रखा था।
घटना के आरोपी ने सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने के लिए एक इंस्टाग्राम रील भी पोस्ट की और लिखा- अभी तो ट्रेलर था, फिल्म बाकी है। इस पोस्ट के बाद पीड़ित युवका और उसका परिवार दहशत में हैं।
इमरान मसूद के बयान पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। हालांकि, इमरान मसूद ने कहा कि उनकी बात दूसरे तरीके से कही गई थी।
छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की मौत के बाद यूपी में भी इस कफ सिरप पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही लखनऊ में कई जगहों पर इसकी बिक्री रोकने के लिए छापेमारी भी की गई।