यूपी के सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। योगी सरकार ने यूपी के लाखों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। योगी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 63% कर दिया है। यूपी के कर्मचारियों को अब 63% की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। 1 जुलाई 2026 से बढ़े हुए DA की दर लागू होगी। नवंबर के वेतन के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भविष्य निधि खाते में जमा होगा।
इन कर्मचारियों को भी मिलेगा बढ़े हुए डीए का लाभ
यूपी के राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा। योगी सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के साथ ही 12 लाख पेंशनर्स को भी लाभ मिलेगा, पेंशनर्स का महंगाई भत्ता भी तीन प्रतिशत बढ़ाया गया है, जिसके बाद यह दर बढ़कर 63 प्रतिशत हो गयी है।
जानें इससे जुड़ी खास बातें....
- कर्मचारियों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और डीआर का नकद लाभ दिसंबर में मिलने वाले नवंबर माह के वेतन व पेंशन के साथ दिया जाएगा।
- जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीनों का एरियर जीपीएफ खातों में और बचत पत्रों के माध्यम से दिया जाएगा।
- इसके अलावा राज्य के 2,72,000 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में भी डेढ़ गुना तक की बढ़ोतरी की गई है।
- सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर अनुमानित तीन हजार करोड़ से 3500 करोड़ का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय बोझ बढेगा।
- इसमें बढ़ा हुआ DA व 30 दिन का दीपावली बोनस भी शामिल है।
कर्मचारी संगठनों ने क्या कहा
दिवाली से पहले हुए सरकार के इस ऐलान का कर्मचारी संगठनों ने सवागत किया है। कर्मचारी संगठनों के मुताबिक सरकार ने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए बड़ा फैसला लिया है। इससे निश्चित रूप से कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा। बता दें कि कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार इसको लेकर मांग की जा रही थी, और कई बार से उनकी मांगें टलती आ रहीं थीं, जो अब पूरी हो गई हैं।