1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. "आओ, मैं सामने खड़ी हूं, मुझ पर चला दो बुलडोजर", भतीजे अभिषेक के घर पर हुआ हमला, BJP पर भड़कीं ममता बनर्जी

"आओ, मैं सामने खड़ी हूं, मुझ पर चला दो बुलडोजर", भतीजे अभिषेक के घर पर हुआ हमला, BJP पर भड़कीं ममता बनर्जी

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Nov 07, 2026 04:31 pm IST,  Updated : Nov 07, 2026 04:31 pm IST

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर हुए हमले और कोलकाता के कालीघाट में काली पूजा के आयोजन में बाधा डाले जाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा पर भड़कीं ममता बनर्जी- India TV Hindi
भाजपा पर भड़कीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा पर भड़कीं। ममता अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर हुए हमले और कोलकाता के कालीघाट में काली पूजा के आयोजन में डाली गई बाधा को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भतीजे अभिषेक से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा, "आपके पास कितने बुलडोजर हैं? आइए, मैं आपके ठीक सामने खड़ी हूं। मेरे शरीर पर, मेरी छाती पर बुलडोजर चला दीजिए। मैं देखना चाहती हूं कि आप कितने बहादुर हैं।"

ममता ने भाजपा पर लगाया आरोप

ममता ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में पारंपरिक काली पूजा के आयोजन में बाधा डाली जा रही है; लंबे समय से चली आ रही कुछ पूजाओं की अनुमति रद्द कर दी गई है, जबकि मुख्य सड़क पर एक नई शुरू की गई पूजा को आयोजित करने की अनुमति दे दी गई है। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह इलाका काली पूजा के जुलूसों का पारंपरिक रास्ता है। उन्होंने पूछा कि काली पूजा और दिवाली से ठीक पहले इन आयोजनों में बाधा क्यों डाली जा रही है?

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय क्लबों को अपनी गतिविधियां करने से रोका गया है और बीजेपी पर इलाके में अशांति फैलाने के लिए गुंडागर्दी का सहारा लेने का आरोप लगाया। ममता ने यह भी सवाल किया कि मुख्य सड़क पर एक नई पूजा क्यों आयोजित की जा रही है, जबकि पारंपरिक रूप से ऐसी पूजाएं किसी परिसर के भीतर होती रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बदलाव की वजह से उनके अपने आयोजन तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है।

वहीं, अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट के समर्थकों के साथ झड़प के बाद, भाजपा समर्थित गुंडों ने रात करीब 2 बजे कालीघाट रोड स्थित उनके आवास पर हमला कर दिया। उन्होंने इस घटना को जानलेवा हमला बताया।

अभिषेक बनर्जी ने लगाया आरोप
डायमंड हार्बर के सांसद ने 'X' पर लिखा, "दो दिनों तक लगातार रेकी करने के बाद, आज रात 2 बजे भाजपा के गुंडों ने मेरे घर पर इस तरह हमला किया। अभिषेक बनर्जी ने कहा, फुटेज देखें और खुद ही समझ लें। अगर एक चुने हुए सांसद के साथ ऐसा हो सकता है, तो सोचिए पश्चिम बंगाल में आम आदमी का क्या हाल होगा। पिछले छह महीनों में मुझ पर जानलेवा हमले की यह सातवीं कोशिश है। फिर भी, न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की है और न ही न्यायपालिका ने कोई दखल दिया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।