1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ 2nd ODI LIVE SCORE: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, हेनरी निकल्स को अंशुल कंबोज ने किया बोल्ड
  Live Now

IND vs NZ 2nd ODI LIVE SCORE: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, हेनरी निकल्स को अंशुल कंबोज ने किया बोल्ड

 Written By: Abhishek Pandey
 Updated : Nov 07, 2026 09:15 am IST

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

India vs New Zealand- India TV Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड Image Source : IANS

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वेलिंग्टन में बारिश के चलते यह मुकाबला एक घंटे की देरी से शुरू हो रहा है, जिसके चलते इसे 47-47 ओवर्स का कराने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा मुकाबले के बीच में भी बारिश के खलल की उम्मीद जताई गई है। वहीं इस मैच के लिए दोनों टीमों ने पिछले मुकाबले से अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम इंडिया ने इस सीरीज का पहला मैच जो ऑकलैंड के हेनरी स्टेडियम में 4 नवंबर को खेला गया था उसे डकवर्थ लुईस नियमानुसार 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।

मौसम को लेकर रहने वाली हैं दोनों टीमों की नजरें

वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में दोनों टीमों की नजरें सबसे ज्यादा मौसम को लेकर रहने वाली हैं, जिसमें मैच के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार वेलिंग्टन में 7 नवंबर को करीब 60 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें दिन के समय जहां 60 फीसदी के करीब बारिश होने की उम्मीद है तो वहीं शाम और रात के समय 55 फीसदी के आसार हैं।

रोहित शर्मा के लिए काफी अहम मुकाबला

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा के लिए ऑकलैंड में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बल्ले से कुछ खास नहीं रहा, जिसमें वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में रोहित के लिए अब वेलिंग्टन में खेला जा रहा यह दूसरा मुकाबला काफी अहम हो गया जिसमें सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी।

दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड टीम - विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

 

Latest Cricket News

Live updates :IND vs NZ 2nd ODI Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 9:15 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    हेनरी निकल्स 11 रन बनाकर हुए बोल्ड

    न्यूजीलैंड की वेलिंग्टन वनडे मैच में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम के खिलाफ काफी खराब शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने अपना तीसरा विकेट 9वें ओवर की चौथी गेंद पर 23 के स्कोर पर हेनरी निकल्स के रूप में गंवा दिया है जो 11 के निजी स्कोर पर अंशुल कंबोज की गेंद पर बोल्ड हो गए।

  • 9:06 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड ने 7 ओवर्स में बनाए 12 रन

    वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान कीवी टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर्स खत्म होने के बाद 2 विकेट नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। हेनरी निकल्स 6 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं डेरिल मिचेल ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।

  • 8:58 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    विल यंग 6 रन बनाकर हुए आउट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वेलिंग्टन के स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में कीवी टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए छठे ओवर की चौथी गेंद पर अपना दूसरा विकेट 11 के स्कोर पर विल यंग के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ 6 रन बनाकर आकिब नबी का शिकार बने।

  • 8:46 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड ने तीन ओवर्स में बनाए चार रन

    न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ वेलिंग्टन वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर चार रन बना लिए हैं। विल यंग एक और हेनरी निकल्स तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:41 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टिम सीफर्ट बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

    वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान कीवी टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर टिम सीफर्ट के रूप में गंवा दिया है, जो बिना खाता खोले आकिब नबी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

  • 8:33 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टिम सीफर्ट और विल यंग की जोड़ी मैदान पर उतरी

    वेलिंग्टन के स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस हारने के बाद मेजबान कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में टिम सीफर्ट और विल यंग की जोड़ी मैदान पर उतरी है। वहीं भारतीय टीम की तरफ से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।

  • 8:27 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दो गेंदबाज अधिकतम फेंक सकेंगे 10-10 ओवर्स

    अधिकतम 2 गेंदबाज 10-10 ओवर्स गेंदबाजी कर सकते हैं, जबकि बाकी गेंदबाजों को 9-9 ओवर्स गेंदबाजी करने को मिलेगी, 47-47 ओवर्स का होगा मुकाबला। पहला पावरप्ले, 1-10 ओवर्स के बीच होगा, दूसरा पावरप्ले 11-38 ओवर्स के बीच होगा और आखिरी पावरप्ले 39वें ओवर से 47वें ओवर तक होगा।

  • 8:18 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    47-47 ओवर्स का होगा मुकाबला

    वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश के खलल की वजह से एक घंटे देरी के साथ शुरू हो रहा है, जिसके चलते इसे 47-47 ओवर्स का कराने का फैसला लिया गया।

  • 8:16 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

    न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने पहले मुकाबले में हार के बाद भी भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। कीवी टीम की प्लेइंग 11 - विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

  • 8:13 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11

    वेलिंग्टन वनडे मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 - विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

  • 8:09 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद लिया गेंदबाजी का फैसला

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद मौसम को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई।

  • 7:49 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टॉस सुबह 8:05 बजे होगा और मुकाबले की शुरुआत 8:30 बजे से

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वेलिंग्टन के स्टेडियम में होने वाले वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बारिश के खलल की वजह से मैच शुरू नहीं हो सका। वहीं बारिश रुकने के बाद मैदान से सारे कवर्स हटाए जाने के साथ अंपायर्स ने निरीक्षण करने के बाद अब टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे कराने का फैसला लिया है तो वहीं मैच की शुरुआत सुबह 8:30 से होगी।

  • 7:46 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू किया वॉर्मअप

    वेलिंग्टन के स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में बारिश के खलल की वजह से टॉस तय समय पर नहीं हो सका है, जिसमें बारिश रुकने के बाद मैदान और पिच से कवर्स को हटाया जा चुका है तो वहीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने वॉर्मअप शुरू कर दिया है।

  • 7:26 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बारिश रुकने के बाद मैदान को सुखाने का काम जारी

    वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में बारिश रुकने के बाद अह मैदान को सुखाने का काम काफी तेजी से किया जा रहा है, जिसमें अंपायर्स अब अगला निरीक्षण भारतीय समयानुसार सुबह 7:45 बजे करेंगे।

  • 7:13 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बारिश के फिर से शुरू होने की वजह से मैदान कवर्स से ढका गया

    वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में फिर से बारिश शुरू होने की वजह से मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है।

  • 7:07 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अंपायर्स जल्द करेंगे मैदान का निरीक्षण

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वेलिंग्टन के मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में बारिश के चलते टॉस तय समय पर नहीं हो सका है तो वहीं बारिश रुकने के बाद अब मैदान से कवर्स को हटाया जा चुका है, जिसमें अंपायर्स जल्द निरीक्षण करेंगे।

  • 6:56 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बारिश रुकने के बाद हटाए जा रहे कवर्स

    वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, जिसमें बारिश के चलते मैदान को कवर्स से ढका हुआ था अब बारिश रुकने के बाद कवर्स को हटाया जा रहा और मैदान सुखाने का काम जारी है लेकिन टॉस में अभी देरी है।

  • 6:50 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    मैदान कवर्स से है ढका हुआ, टॉस में देरी

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन बारिश के चलते मैदान कवर्स से ढका हुआ है, जिसके चलते टॉस भारतीय समानुसार जो सुबह 7 बजे होना था उसमें देरी है।

  • 6:43 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेलिंग्टन वनडे मैच में मौसम कर सकता है मजा किरकिरा

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते मुकाबला रद्द भी होने की संभावना है।

    मौसम का हाल वेलिंग्टन में हर घंटे भारतीय स्थानीय समयानुसार

    सुबह 7:30 बजे - 61 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - दोपहर 3 बजे)

    सुबह 8:30 बजे - 49 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - दोपहर 4 बजे)

    सुबह 9:30 बजे - 34 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - शाम 5 बजे)

    सुबह 10:30 बजे - 34 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - शाम 6 बजे)

    सुबह 11:30 बजे - 39 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - शाम 7 बजे)

    दोपहर 12:30 बजे - 44 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - रात 8 बजे)

    दोपहर 1:30 बजे - 47 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - रात 9 बजे)

    दोपहर 2:30 बजे - 43 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - रात 10 बजे)

    दोपहर 3:30 बजे - 37 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - रात 11 बजे)

  • 6:38 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड का दूसरे वनडे मैच के लिए स्क्वॉड

    विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी।

  • 6:31 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।