सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के लिए 6 नवंबर को कई टीमों का ऐलान हुआ। इस टूर्नामेंट के लिए घोषित दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम में पूर्व कप्तान नितीश राणा को जगह नहीं मिली है। वहीं कर्नाटक की टीम में मयंक अग्रवाल और श्रेयस गोपाल को शामिल नहीं किया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए आज बिहार के स्क्वॉड का भी ऐलान हुआ, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाया गया है। इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से होगी।
आयुष बडोनी होंगे दिल्ली के कप्तान
दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान नितीश राणा को नहीं चुना गया है। यह टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। 32 साल के राणा 2024 में आईपीएल जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम हिस्सा थे। SMAT के पिछले सीजन में वे दिल्ली टीम के कप्तान भी रहे थे। हालांकि तब टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी। इस सीजन में आयुष बडोनी दिल्ली की कप्तानी करेंगे। इस बार दिल्ली को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें उनके साथ बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, रेलवे, सौराष्ट्र और तमिलनाडु की टीमें शामिल हैं। इस ग्रुप के सभी मैच इंदौर में खेले जाएंगे और दिल्ली की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच से करेगी।
दिल्ली की टीम: आयुष बडोनी (कप्तान), प्रियांश आर्य, सार्थक रंजन, यश ढुल, आयुष दोसजा, तेजस्वी (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मयंक रावत, केशव डबास, सुयश शर्मा, दिग्वेश, इशांत शर्मा, हर्षित राणा, मयंक यादव और सिमरजीत सिंह
रविचंद्रन स्मरण करेंगे कर्नाटक की कप्तानी
कर्नाटक टीम ने इस बार रविचंद्रन स्मरण को अपना नया कप्तान बनाया है और अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को भी 15 खिलाड़ियों की इस टीम में शामिल किया गया है। इस साल कर्नाटक को बड़ौदा, बंगाल, चंडीगढ़, मिजोरम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के साथ एलीट ग्रुप ए में रखा गया है, जिसके सभी मैच मुंबई में खेले जाएंगे। पिछले सीजन में मयंक अग्रवाल ने टीम की कप्तानी की थी, लेकिन तब टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच पाई थी और एलीट ग्रुप डी में पांचवें स्थान पर रही थी।
कर्नाटक की टीम: आर स्मरण (कप्तान), रोहन पाटिल, लवनिथ सिसौदिया, मनीष पांडे, करुण नायर, अभिनव मनोहर, शिखर शेट्टी, मनवंत कुमार, प्रवीण दुबे, विशाक विजयकुमार, विद्वथ कावेरप्पा, अभिलाष शेट्टी, केएल श्रीजीत, ए गौतम, रितेश भटकल। कोच: आर विनय कुमार
यह भी पढ़ें
ICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, शेड्यूल का हुआ ऐलान
जी कमलिनी ने टी20 मैच में लगाए 6 छक्के, 59 गेंदों में जड़ दिए 101 रन, टीम को मिली बड़ी जीत