1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, शेड्यूल का हुआ ऐलान

ICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, शेड्यूल का हुआ ऐलान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 06, 2026 08:47 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 08:47 pm IST

अगले महीने नेपाल में वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें दुनिया भर की 8 टीमें आखिरी 4 जगहों के लिए आपस में भिड़ेंगी। इस टूर्नामेंट में नेपाल की टीम अपना पहला मैच इटली के खिलाफ खेलेगी।

Nepal Cricket Team- India TV Hindi
नेपाल क्रिकेट टीम Image Source : AFP

ICC ने आगामी ICC वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दिसंबर में नेपाल में वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 4 दिसंबर से होगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए आखिरी चार जगहों हासिल करने के लिए आपस में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान नेपाल और इटली के बीच त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा, जबकि उसी दिन नामीबिया और युगांडा की टीमें मुलापानी क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। इनके अलावा कनाडा, कुवैत, जर्सी और यूएई की टीमें भी इस प्रतियोगिता में शामिल हैं।

4 स्पॉट के लिए 8 टीमों के बीच होगी टक्कर

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुल 10 टीमों का ग्लोबल क्वालीफायर होना है, जिसमें से 6 टीमें पहले ही पक्की हो चुकी हैं। इन 6 टीमों में आयरलैंड और वेस्टइंडीज को रैंकिंग के आधार पर जगह मिली है, जबकि यूएसए, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और ओमान ने क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के जरिए क्वालीफाई किया है। बाकी बची 4 जगहों के लिए नेपाल में क्वालीफायर प्लेऑफ खेला जाएगा वहां से टॉप पर रहने वाली 4 टीमें भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएंगी। इसके बाद होने वाले ग्लोबल क्वालीफायर की जो टीम विजेता बनेगी, उसे सीधे 2027 वर्ल्ड कप का टिकट मिल जाएगा, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें नई सुपर सीरीज में खेलेंगी।

ODI वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का हो चुका है ऐलान

आईसीसी मेंस ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होगा। इस बड़े टूर्नामेंट में 12 मैदानों पर कुल 14 टीमें आपस में भिड़ेंगी और इस दौरान कुल 57 मैच खेले जाएंगे। खास बात यह है कि मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को इस टूर्नामेंट में सीधे एंट्री मिल गई है, जबकि तीसरी मेजबान टीम नामीबिया को अपनी जगह पक्की करने के लिए क्वालीफिकेशन मैच खेलने होंगे।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्युल

भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपने सफर की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ अपना महामुकाबला खेलेगी। भारत का तीसरा मैच 14 अक्टूबर को सेंचुरियन में किसी एक क्वालीफायर टीम के साथ होगा, और फिर 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स स्टेडियम में सह-मेजबान जिम्बाब्वे से भिड़ेगी।

यह भी पढ़ें

तीसरे अनऑफिशियल मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, दो स्टार तेज गेंदबाज हुए बाहर

वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम का हुआ ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।