1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'PM मोदी ने शरद पवार से बस हालचाल पूछा था, उसमें कुछ खास नहीं', एकनाथ शिंदे ने और क्या बताया?

'PM मोदी ने शरद पवार से बस हालचाल पूछा था, उसमें कुछ खास नहीं', एकनाथ शिंदे ने और क्या बताया?

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Nov 06, 2026 06:47 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 08:05 pm IST

एनसीपी (शरद गुट) सुप्रीमो शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात की थी और उनका हालचाल पूछा था। एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे पर क्या कहा?

एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान- India TV Hindi
एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान Image Source : ANI (FILE PHOTO)

महाराष्ट्र: NCP-SP प्रमुख शरद पवार के साथ PM मोदी की बातचीत पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "प्रधानमंत्री ने उन्हें थोड़ा आराम करने की सलाह भी दी। ऐसे समय में, प्रधानमंत्री अपने राजनीतिक मतभेदों को एक तरफ रख देते हैं और लोगों के साथ खड़े होने का फैसला करते हैं, जो उनके बड़े दिल को दर्शाता है। इसीलिए प्रधानमंत्री ने शरद पवार जी से आग्रह किया है कि वे पूरी तरह ठीक होने तक आराम करें, क्योंकि उनका मार्गदर्शन सभी के लिए बहुत कीमती है। मैंने भी उन्हें सलाह दी है कि अस्पताल से छुट्टी लेने की कोई जल्दबाजी न करें; वे कुछ समय आराम करें और पूरी तरह ठीक होने के बाद ही अपना काम फिर से शुरू करें।"


और क्या कहा शिंदे ने 
शरद पवार की पार्टी ने भी पीएम मोदी के फोन कॉल को लेकर सफाई दी। एनसीपी के मर्जर, शरद पवार के एनडीए ज्वाइन करने की चर्चा को बेफिजूल बताया। कहा कि इन बातों में कोई दम नहीं है, लेकिन आज महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे शरद पवार से मिलने पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। बाहर निकल कर एकनाथ शिंद ने भी कहा कि मीटिंग को राजनीतिक एंगल देना ठीक नहीं है।शरद पवार से उनके पुराने रिश्ते हैं और ये रिश्ते राजनीति से अलग है, इसलिए ही वो उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेने गए थे।

प्रफुल्ल पटेल ने क्या बताया
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल शरद पवार से मिलने अस्पताल पहुंचे और काफी देर तक शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल के बीच बातचीत हुई। अस्पताल से बाहर आकर प्रफुल्ल पटेल ने इसे सामान्य मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि वो शरद पवार की सेहत जानने आए थे, वो अब ठीक हैं, ये जानकर उन्हें खुशी हुई। शरद पवार से प्रधानमंत्री मोदी ने भी फोन पर बात की थी। प्रफुल्ल पटेल से इस बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शरद पवार बड़े नेता हैं और पीएम मोदी से उनके पुराने संबंध हैं। इसीलिए इस बातचीत का दूसरा अर्थ निकालना गलत होगा।

अस्पताल में भर्ती हैं शरद पवार
शरद पवार की उम्र 85 साल से ज्यादा है और उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं तो चर्चा इस बात की है कि वो NDA में शामिल होंगे या नहीं। मोदी ने फोन पर उनका हालचाल पूछा। प्रफुल्ल पटेल हॉस्पिटल में मिलने गए, तो इसके भी राजनीतिक मतलब लगाए गए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।