1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया, 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया, 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी परीक्षाएं

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Nov 06, 2026 07:15 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 07:38 pm IST

CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया। परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी।

सीबीएसई ने परीक्षा की तारीखें घोषित कीं- India TV Hindi
सीबीएसई ने परीक्षा की तारीखें घोषित कीं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया है। सीबीएसई की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। सीबीएसई के मुताबिक 10वीं में 26.50 लाख, 12वीं में 19.80 लाख छात्र परीक्षा देंगे। ये डेट शीट परीक्षाएं शुरू होने से 101 दिन पहले जारी की गई हैं। 6 नवंबर के CBSE नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 10 के छात्र 83 विषयों की परीक्षा देंगे, जबकि कक्षा 12 के छात्र 121 विषयों की परीक्षा देंगे।


बोर्ड ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम कई बातों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें शामिल हैं - छात्रों द्वारा आमतौर पर एक साथ चुने जाने वाले विषयों के पेपरों के बीच का अंतर, प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल, और हर परीक्षा केंद्र पर शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या। CBSE ने कहा कि उसने इस शेड्यूल को इस तरह से भी तैयार किया है ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को लंबे समय तक स्कूल से दूर न रहना पड़े।

देखें पूरी डेटशीट
  

बोर्ड ने क्या बताया?

बोर्ड ने डेट शीट तैयार करते समय 40,000 से अधिक विषय संयोजनों (subject combinations) पर विचार किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसी छात्र द्वारा चुने गए किन्हीं दो विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन न पड़ें। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह शेड्यूल फाइनल किया गया। अब बोर्ड के पास छात्रों द्वारा चुने गए विषय संयोजनों का अंतिम डेटा मौजूद है। बोर्ड ने यह भी कहा कि परीक्षाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए, उसने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या पर विचार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।