1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे अनऑफिशियल मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, दो स्टार तेज गेंदबाज हुए बाहर

तीसरे अनऑफिशियल मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, दो स्टार तेज गेंदबाज हुए बाहर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 06, 2026 07:10 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 08:00 pm IST

इंडिया ए के खिलाफ तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट से न्यूजीलैंड ए के गेंदबाज साइमन कीन और फ्रेसर शीट बाहर हो गए हैं। शीट के बाहर होने से टीम इंडिया को बड़ी राहत मिलेगी।

IND A vs NZ A- India TV Hindi
IND A vs NZ A Image Source : AFP

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। उनके दो तेज गेंदबाज, साइमन कीन और फ्रेजर शीट चोट लगने के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज के शुरुआती दोनों मैच ड्रॉ रहे थे। कीन को पिछले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी, जबकि शीट की बाईं बाजू में चोट लग गई है। अब ये दोनों खिलाड़ी अगले तीन-चार हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। वह फिट होने के बाद अपनी घरेलू टीमों के लिए वापसी की तैयारी करेंगे।

फ्रेजर शीट और साइमन कीन का प्रदर्शन रहा था शानदार

न्यूजीलैंड ए टीम के तेज गेंदबाज फ्रेजर शीट ने इंडिया ए के खिलाफ खेले गए पहले दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में शानदार गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने पहले मैच में 2 और दूसरे मैच में 4 विकेट चटकाए थे। वहीं साइमन कीन ने भी पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, अब ये दोनों खिलाड़ी चोट के कारण तीसरे मैच से बाहर हो चुके हैं और अगले तीन-चार हफ्तों में रिकवरी के बाद अपनी घरेलू टीमों में वापसी करेंगे। इसके अलावा, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि बेन लिस्टर भी ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं। इन खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद ब्रेट रैंडेल और जैक गिब्सन टीम में बने रहेंगे, जबकि डैनरू फर्न्स को भी टीम में शामिल कर लिया गया है।

जैक गिब्सन और ब्रेट रैंडेल भारत ए के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए भी न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा बने रहेंगे, जबकि डानरू फर्न्स को भी टीम में नया मौका मिला है। इसके अलावा टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हेनरी निकल्स को पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड की मुख्य वनडे टीम में चुन लिया गया है, जिसके चलते टिम रॉबिन्सन भी न्यूजीलैंड ए टीम के साथ ही बने रहेंगे।

टीम इंडिया के स्क्वॉड में भी है बदलाव

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह शनिवार से लिंकन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह लेने के लिए टी-20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा इंडिया ए टीम के साथ जुड़ चुके हैं। हालांकि, इस मैच में राहत की बात यह है कि अनुभवी टेस्ट खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा अपनी आगे की तैयारी के लिए मैदान पर उतरते हुए दिखाई देंगे।

न्यूजीलैंड ए टीम: आदि अशोक, मैट बॉयल , मैक्स चू, डानरू फर्न्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जाक गिब्सन, कुर्टिस हीफी, राइस मारियू , जेरोड मैकी, कैम पॉल, डेल फिलिप्स, ब्रेट रेंडल, टिम रॉबिनसन

यह भी पढ़ें

IND vs NZ ODI सीरीज के दूसरे मैच से पहले टीम को झटका, पूरी सीरीज से बाहर हो गया धाकड़ खिलाड़ी

IND vs NZ दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का साया! क्या फिर डकवर्थ-लुईस तय करेगा मैच का नतीजा?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।